शिक्षकों के नाम में लगेगा 'Tr.'
टीचर्स डे के खास मौके पर कर्नाटक सरकार ने देश भर में एक मिसाल पेश करते हुए शिक्षकों के सम्मान में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. अब राज्य के शिक्षक अपने नाम के आगे गर्व के साथ ‘Tr.’ (टीचर) सम्मानसूचक शब्द का इस्तेमाल कर सकेंगे. जिस तरह मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग अपने नाम के आगे ‘Dr’ (डॉक्टर) और शिक्षा जगत में प्रोफेसर ‘Prof’ लगाते हैं, ठीक उसी तरह अब शिक्षकों को भी यह खास पहचान दी गई है. कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है, जिससे पूरे शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है.
इस अनोखी पहल की शुरुआत हाल ही में विजयनगर जिले के कुदलिगी में ‘प्रजा सेवा विभाग’ के उद्घाटन के दौरान की गई थी. इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शिक्षकों के सम्मान में यह बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मां हमें जिंदगी देती है और शिक्षक हमें सही रास्ता दिखाते हैं, इसलिए दोनों ही समाज में सबसे खास सम्मान के हकदार हैं. ‘Tr.’ शब्द महज एक संक्षिप्त रूप नहीं है, बल्कि यह उनतमाम शिक्षकों की जीवनभर की निस्वार्थ सेवा और समर्पण के प्रति समाज का आभार व्यक्त करने का एक तरीका है.
कर्नाटक सरकार की ओर से जारी आदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि समाज की तरक्की और शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों तक ले जाने में शिक्षकों का योगदान सबसे अहम है. चाहे बच्चों में आत्मविश्वास जगाना हो, उन्हें सही करियर गाइडेंस देना हो, या फिर उनमें वैज्ञानिक सोच और संवैधानिक मूल्यों को विकसित करना हो, शिक्षक हर कदम पर अहम भूमिका निभाते हैं.
कर्नाटक के करीब 4.5 लाख शिक्षकों सहित देश के तमाम शिक्षक रोज कक्षाओं में बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को गढ़ने का काम करते हैं. डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी या देश का नेतृत्व करने वाले नेता हर सफल इंसान के पीछे किसी न किसी शिक्षक की कड़ी मेहनत छिपी होती है.
ये भी पढ़ें- Teachers Day: शिक्षा के जरिए जिंदगियां बदलने वाले 5 प्रेरक शिक्षकों की कहानी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…