एजुकेशन

युवाओं के लिए खुशखबरी, MP Police में 22 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश में पुलिस विभाग में अगले तीन सालों में 22,500 पदों पर भर्ती की जाएगी.

22 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की होगी भर्ती

मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए बताया कि पुलिस विभाग में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा. हर साल 7,500 पदों पर भर्ती होगी. इस तरह तीन साल में सभी 22,500 पद भर दिए जाएंगे.

नया भर्ती बोर्ड होगा गठित

अभी तक पुलिस भर्ती की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल के पास थी. लेकिन अब तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा.सीएम ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड साल 2025 की भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल करेगा. लेकिन साल 2026 से सभी भर्ती कार्य पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा होंगे.

विभागीय बैठक से होंगे लंबित मामले हल

सीएम ने कहा कि गृह और वित्त विभाग की संयुक्त बैठक होगी. इसमें विभागीय सेवाओं के आधुनिकीकरण और भर्ती से जुड़े लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार जीविका भर्ती के लिए आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

किन परिवारों को मिलेगा लाभ?

सरकार ने शहीद पुलिस, जेल और नगर सुरक्षा विभागों के परिवारों के लिए भी बड़ी राहत दी है. सीएम ने कहा कि शहीदों की विधवाओं और बच्चों को स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में आरक्षण मिलेगा. यह आरक्षण विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर लागू होगा.

विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता

वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों, उप पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता दिया जाएगा. सीएम के अनुसार, इन सुविधाओं से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago