Urdu Conclave 2026

Madhya Pradesh Police

Gwalior Police Clash: ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निकाली गई रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ. स्टंटबाजी को रोकने पर पुलिस और समाज के युवाओं के बीच तीखी झड़प के बाद पथराव हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं.

मध्यप्रदेश के शहडोल में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 730 बोतल ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.

मध्य प्रदेश पुलिस की हिरासत में 26 साल के देवा पारधी की मौत के आरोपी दोनों पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने सीबीआई और मध्य प्रदेश सरकार को आड़ें हाथ लेते हुए पूछा कि गिरफ्तार करने में इतनी देरी क्यों हुई.

Madhya Pradesh Custodial Death: मध्य प्रदेश के गुना जिले में हिरासत में मौत का मामला पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. दो आरोपी पुलिसकर्मी अब तक फरार हैं, जिन पर सीबीआई ने 2-2 लाख का इनाम घोषित किया है.

सुप्रीम कोर्ट 26 सितंबर को मध्य प्रदेश पुलिस हिरासत में 26 वर्षीय देवा पारधी की मौत के मामले की सुनवाई करेगा. मृतक की मां ने दायर अवमानना याचिका में आरोप लगाया है कि सीबीआई ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया.

MP Police Recruitment: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए पुलिस में स्वीकृत पदों की भर्ती 'मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड' की ओर से 'कर्मचारी चयन मंडल' करेगा. वर्ष 2026 से ये भर्तियां 'पुलिस भर्ती बोर्ड' द्वारा ही की जाएंगी.

मध्य प्रदेश के चंबल में 50 के दशक में गब्बर सिंह नाम के डकैत का आतंक चरम पर था, जिससे तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी परेशान थे. ऐसी चर्चा रही है कि शोले फिल्म में गब्बर का किरदार इसी डाकू की कहानी से प्रेरित था.

Shahdol Viral Video: पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, जो अपने परिचित की मौत के बाद अंतिम रस्मों में शामिल होने शहडोल पहुंचा था.