एजुकेशन

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी: अब पढ़ाई के साथ ही मिलेगी ₹9,000 की इंटर्नशिप, सरकार ने बदल दिए नियम

PM Internship Scheme 2026: अगर आप अभी कॉलेज में हैं और इस बात को लेकर फिक्रमंद रहते हैं कि डिग्री मिलने के बाद नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ (PMIS) 2026 के नियमों में एक ऐसा बड़ा बदलाव किया है, जो आपकी पूरी लाइफ बदल सकता है. अब आपको अपनी डिग्री पूरी होने तक बेरोजगार बैठने की कोई जरूरत नहीं है. कॉर्पोरेट मंत्रालय ने अब उन छात्रों के लिए भी रास्ते खोल दिए हैं, जो अभी अपनी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं.

आखिर क्या है नया बदलाव?

पहले इस योजना का नियम थोड़ा सख्त था आपको आवेदन करने के लिए डिग्री हाथ में होने की जरूरत पड़ती थी. लेकिन अब शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग के साथ लंबी चर्चा के बाद सरकार ने पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है. अब अगर आप अपने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं, तो आप सीधे इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं. सरकार का मकसद साफ है डिग्री खत्म होने से पहले ही छात्रों के हाथ में काम का अनुभव हो.

दिग्गज कंपनियों में काम का मौका

इस योजना की सबसे आकर्षक बात यह है कि चयनित होने वाले हर छात्र को सरकार और कंपनियों की मदद से ₹9,000 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा. कॉलेज लाइफ में ₹9,000 की यह रकम न केवल आपको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि आपके CV में देश की टॉप कंपनियों का नाम भी जोड़ देगी. मंत्रालय के मुताबिक, अब तक टाटा, रिलायंस जैसी 300 से ज्यादा बड़ी कंपनियां इस मिशन से जुड़ चुकी हैं और लगातार नई नियुक्तियां पोर्टल पर पोस्ट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल: कहीं राहत तो कहीं बढ़त, जानें आपके लिए क्या है अपडेट

कॉलेज से लेनी होगी NOC

चूंकि आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए सरकार चाहती है कि आपकी इंटर्नशिप से आपकी डिग्री पर कोई आंच न आए. इसके लिए आपको अपने कॉलेज से एक अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना होगा. इस सर्टिफिकेट पर आपके कॉलेज के प्रिंसिपल, डीन या प्लेसमेंट ऑफिसर के साइन होने चाहिए, जो यह साबित करे कि आप अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस काम को मैनेज कर सकते हैं. अगर आप भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते, तो फौरन आधिकारिक PMIS पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

12 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

17 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

19 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

44 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago