रिपोर्ट-नीरज
Muzaffarnagar School Murder Case: मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात से दहल उठी. यहां के ‘किड्स हेवन पब्लिक स्कूल’ के प्रांगण में 50 वर्षीय चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में धारदार हथियार से सिर पर वार कर मासूम बच्चों के इस स्कूल को कत्लगाह में बदल दिया.
दरअसल घटना (Muzaffarnagar School Murder) की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों के साथ सबूत जुटाए हैं, लेकिन मर्डर के वक्त स्कूल के कैमरों का ‘रहस्यमयी’ ढंग से बंद होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है.
मृतक राजकुमार पिछले 4 साल से इसी स्कूल में चौकीदारी कर रहे थे. परिजनों के मुताबिक, वे हर रोज शाम को ड्यूटी पर आते थे और सुबह 8 बजे घर लौट जाते थे. शनिवार सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुँचा, तो प्रांगण का नजारा देख उनकी चीख निकल गई.
बताते चलें राजकुमार का शव जमीन पर पड़ा था और चारों तरफ खून फैला हुआ था. शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उनके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए थे. पुलिस को मौके से कुछ ऐसे ‘ब्लड स्टेन्स’ (खून के निशान) भी मिले हैं, जो स्कूल से बाहर की तरफ जा रहे हैं.
इस हत्याकांड (Muzaffarnagar School Murder) में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतक के परिजनों ने किया है. भाई का आरोप है कि जिस वक्त राजकुमार की हत्या की गई, ठीक उसी समय स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे और वारदात के बाद वे फिर से चालू मिले.
परिजनों का सवाल है कि अगर कोई बाहरी बदमाश चोरी या लूट के इरादे से आया था, तो उसे कैमरों के कंट्रोल की जानकारी कैसे थी? क्या यह किसी अंदरुनी व्यक्ति का काम है जिसने साक्ष्यों को मिटाने के लिए पहले कैमरों से छेड़छाड़ की? परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इन कैमरों की गहनता से जांच की जाए.
राजकुमार के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. भाई ने भावुक होते हुए बताया, “हम नौ भाई हैं, लेकिन आज तक हमारे परिवार पर एक धारा 151 तक का मुकदमा नहीं हुआ. मेरा भाई सीधा-साधा था और सिर्फ अपनी ड्यूटी से मतलब रखता था. बिना किसी पुरानी रंजिश के इतनी बेरहमी से हत्या करना पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है. फिलहाल पुलिस लूटपाट, आपसी विवाद और स्कूल के अंदरुनी विवाद समेत सभी एंगल पर जांच कर रही है.
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है. हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी (SOG) और थाने की कई टीमों का गठन किया गया है. डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारों के भागने के रास्ते को ट्रैक किया जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत है, जिससे साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी और नफरत के साथ आए थे. पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही खुलासे का दावा किया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…