RRB Exam Calendar 2026: सरकारी नौकरी पामे का सपना भारत में हर युवा देखता है. वहीं रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. रेलवे बर्ती बोर्ड (RRB) ने साल 2026 में होने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए होने वाली परिक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. लंबे समय से जो उम्मीदवार परीक्षा तारीखों का इंतेजार कर रहे थे उनके लिए ये एक अहम घोषणा साबित हुई है.
रेलवे द्वारा जारी इस परीक्षा कैलेंडर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों को यह अंदाजा मिल सकेगा कि किस पद की परीक्षा साल के किस हिस्से में हो सकती है. अब तक अक्सर ऐसा होता था कि नोटिफिकेशन अचानक आ जाता था और छात्रों को तैयारी के लिए कम समय मिलता था. लेकिन अब एक मोटा-मोटी टाइमलाइन सामने होने से अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगे और समय रहते कमजोर विषयों पर काम कर पाएंगे.
RRB के परीक्षा कैलेंडर 2026 के मुताबिक, भर्तियों को पूरे साल चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा. जनवरी से मार्च के बीच सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इसके तहत दिसंबर 2025 में OIRMS सिस्टम के जरिए रिक्तियों का आकलन किया जाएगा और फरवरी 2026 तक नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट तैयार होने की संभावना है.
अप्रैल से जून के बीच टेक्नीशियन और अनुभाग नियंत्रक जैसे पदों के लिए भर्तियां प्रस्तावित हैं. इसके बाद जुलाई से सितंबर का समय जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट (DMS), केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA), पैरामेडिकल स्टाफ और NTPC के ग्रेजुएट व अंडर-ग्रेजुएट पदों के लिए तय किया गया है.
साल के आखिरी हिस्से यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच मंत्रालयिक और पृथक श्रेणियों के पदों के साथ-साथ लेवल-1 भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. हालांकि, परीक्षाओं की सटीक तारीखें संबंधित RRB द्वारा अलग-अलग आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए घोषित की जाएंगी.
ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2026: 10वीं बोर्ड परीक्षा का बदला पेपर पैटर्न, जानिए नए नियम
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को साफ निर्देश दिए हैं कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी रिक्तियों का आकलन पूरा करें. यह पूरा काम ऑनलाइन इंटीग्रेटेड रेलवे मैनेजमेंट सिस्टम (OIRMS) के माध्यम से किया जाएगा, ताकि सभी रिक्त पदों का डेटा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहे.
रेलवे बोर्ड का मानना है कि इस व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित बनेगी और 2026 में होने वाली परीक्षाएं बिना किसी अनावश्यक देरी के कराई जा सकेंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…