देश

मकूंस प्री स्कूल का सालाना अवॉर्ड समारोह, शर्मन जोशी ने बिजनेस पार्टनर्स को ‘उदय एक्सीलेंस अवार्ड’ से नवाजा

गाजियाबाद में देश के जाने-माने प्ले स्कूल मकूंस ने आज (रविवार) को अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में, ‘3 इडियट्स’ फेम और मशहूर फिल्म अभिनेता शर्मन जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ‘उदय एक्सीलेंस अवार्ड’ से स्कूल के सभी बिजनेस पार्टनर्स को सम्मानित किया.

निदेशक विजय अग्रवाल ने साझा किया अनुभव

इस खास अवसर पर, मकूंस संस्था के निदेशक विजय अग्रवाल ने सभी उपस्थित पार्टनर्स के साथ अपनी संस्था की अब तक की सफल यात्रा साझा की. उन्होंने बताया कि किस तरह मकूंस ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक खास मुकाम बनाया है. इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में संस्था द्वारा किए जाने वाले नए कार्यों और विस्तार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, ताकि सभी पार्टनर संस्था के आगामी लक्ष्यों को जान सकें.

–

गाजियाबाद के सेंटर्स को विशेष सम्मान

समारोह में मकूंस के कई सेंटर्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया. गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित दो प्ले स्कूल – ओम विहार और जीएच 7 (GH 7) को ‘नोबल नेविगेटर अवार्ड’ और ‘ऑल डे एवरीडे अवार्ड’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

पुरस्कार विजेताओं ने बढ़ाया गौरव

इन पुरस्कारों को संस्था की निदेशक श्वेता शुक्ला और सुप्रजय अग्रवाल ने प्रदान किया. क्रॉसिंग रिपब्लिक सेंटर की हेड रशीदा में और ओम विहार सेंटर की हेड डॉक्टर आस्था पांडे ने अपनी-अपनी शाखाओं के लिए ये सम्मान ग्रहण किया. इस दौरान ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर रखी झा भी मौजूद रही जिन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी. यह पुरस्कार समारोह मकूंस की टीम भावना और उसके पार्टनर्स की कड़ी मेहनत को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- UP BJP New President: उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी के सिर पर सजा ताज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago