Sarkari Naukri Without Exam 2026: अगर आप भी उन लाखों युवाओं में शामिल हैं जो सरकारी नौकरी का सपना तो देखते हैं, लेकिन भारी-भरकम ‘रिटन एग्जाम’ और उसकी सालों साल चलने वाली तैयारी के नाम से ही पसीने छूटने लगते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है. अक्सर हमें लगता है कि सरकारी सिस्टम में घुसने का इकलौता रास्ता कठिन परीक्षाएं और कंपटीटिव एग्जाम्स ही हैं, लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग और सुखद है. भारत सरकार के कई ऐसे विभाग और संस्थान हैं, जहां आप बिना किसी लिखित परीक्षा के, सिर्फ अपने हुनर और एक सीधे इंटरव्यू के दम पर शानदार करियर शुरू कर सकते हैं.
आज हम आपको उन 6 सरकारी रास्तों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ ‘सीधी भर्ती’ का मौका मिलता है और सैलरी भी किसी बड़े कॉरपोरेट पैकेज से कम नहीं है.
सबसे पहले बात करते हैं देश के थिंक-टैंक यानी NITI Aayog की. यहाँ अक्सर पॉलिसी मेकिंग, रिसर्च और कंसल्टेंट जैसे पदों के लिए वैकेंसी निकलती है. अगर आपके पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री और अनुभव है, तो आप सीधे इंटरव्यू देकर यहाँ ₹70,000 से लेकर ₹2 लाख प्रति माह तक की सैलरी पा सकते हैं.
वहीं, अगर आप डिजिटल की दुनिया के खिलाड़ी हैं, तो MyGov आपके लिए बेस्ट है. सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट राइटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव काम करने वालों के लिए यहाँ ग्रेजुएशन के बाद सीधे दरवाजे खुलते हैं. यहाँ आपकी क्रिएटिविटी ही आपकी परीक्षा है.
प्रसार भारती से जुड़ी संस्था BECIL सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए मैनपावर हायर करती है. यहाँ IT प्रोफेशनल्स और टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं को ₹70,000 तक की सैलरी पर बिना किसी जटिल परीक्षा के काम करने का मौका मिलता है. इसके अलावा, NCS (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल को तो अपनी होम स्क्रीन पर सेव कर लीजिए. यहाँ हज़ारों सरकारी और सेमी-गवर्नमेंट जॉब्स की लिस्टिंग रहती है, जहाँ कुछ पदों पर सैलरी ₹92,000 तक भी जाती है.
जो लोग साइंस और एग्रीकल्चर में रुचि रखते हैं, उनके लिए ISRO का आउटरीच प्रोग्राम (IIRS) और IIMR (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च) बेहतरीन विकल्प हैं. यहाँ रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए ₹35,000 से ₹37,000 तक का स्टाइपेंड और अनुभव मिलता है, जो आगे चलकर आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- UGC ने देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान की, छात्रों को एडमिशन से पहले जांच की सलाह
इन नौकरियों के बारे में सबसे अहम बात यह है कि ये अक्सर कॉन्ट्रैक्ट या प्रोजेक्ट बेस्ड होती हैं. यानी ये परमानेंट सरकारी नौकरी की तरह ‘पेंशन वाली’ जॉब नहीं हैं, लेकिन सरकारी सिस्टम के साथ काम करने का अनुभव और बेहतरीन सैलरी आपको एक अलग ही लेवल पर ले जाती है.
एक बात का खास ख्याल रखें- आजकल इंटरनेट पर ‘बिना परीक्षा सरकारी नौकरी’ के नाम पर बहुत फर्जीवाड़ा चलता है. किसी भी एजेंट या अनहोनी वेबसाइट के झांसे में न आएं. जब भी अप्लाई करना हो, हमेशा संबंधित विभाग की Official Website पर जाकर ही लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर CJP नेताओं से इंटरव्यूज का वीडियो वायरल हो रहा है. इससे दावा…
Vasudhaiva Kutumbakam Meaning: 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी धरती एक परिवार है. यह सिर्फ एक प्राचीन…
UCC Bihar Politics: बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जारी घमासान के बीच…
ZHANG YIMING ASIA RICHEST PERSON: टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग…
Agra Cantt GRP Train Theft: पुनीत ने पूछताछ में यह बताया कि उसने कैंसर से…
UPI MDR Charges: सरकार ने UPI नेटवर्क को टिकाऊ बनाने के लिए नया DMR शुल्क…