देश

‘किसानों की मेहनत से भारत बना सबसे बड़ा चावल उत्पादक’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देश के किसानों की बदलती सोच और उनके नवाचारों की तारीफ की. उन्होंने (PM Modi) कहा कि आज किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और नए बाजारों पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी आय और उत्पादन क्षमता दोनों बढ़ रही हैं.

ओडिशा के किसान की प्रेरक कहानी

पीएम मोदी (PM Modi) ने ओडिशा के युवा किसान हिरोद पटेल का उदाहरण देते हुए बताया कि आठ साल पहले तक वे अपने पिता के साथ पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे. लेकिन उन्होंने खेती को नए नजरिये से अपनाया और अपने खेत को बहुउद्देशीय मॉडल में बदल दिया.

खेती का अनोखा मॉडल

हिरोद पटेल ने खेत में बने तालाब के ऊपर जालीदार ढांचा तैयार किया और उस पर बेल वाली सब्जियां उगाईं. तालाब के चारों ओर केले, अमरूद और नारियल के पेड़ लगाए और तालाब में मछली पालन भी शुरू किया. इस तरह एक ही जगह पर धान, सब्जियां, फल और मछली पालन होने लगा. इससे जमीन का बेहतर उपयोग हुआ, पानी की बचत हुई और उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई.

केरल का धान संरक्षण अभियान

पीएम (PM Modi) ने केरल के त्रिसूर जिले के एक गांव का भी ज़िक्र किया, जहां एक ही खेत में 570 किस्मों के धान की खेती की जा रही है. इनमें स्थानीय, हर्बल और अन्य राज्यों से लाई गई प्रजातियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह केवल खेती नहीं, बल्कि बीजों की विरासत को बचाने का बड़ा प्रयास है.

ये भी पढ़ें-‘एआई इम्पैक्ट समिट भारत की क्षमताओं का बड़ा प्रदर्शन’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

भारत बना सबसे बड़ा चावल उत्पादक

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि किसानों की मेहनत का असर उत्पादन के आंकड़ों में साफ दिख रहा है. भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन चुका है और सालाना 15 करोड़ टन से अधिक चावल का उत्पादन कर रहा है. उन्होंने (PM Modi) कहा कि भारत न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि वैश्विक खाद्य आपूर्ति में भी अहम योगदान दे रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

5 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

34 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

38 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

53 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

55 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago