एजुकेशन

UPSC Recruitment 2025: 223 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मेंडिकल, कानून और शिक्षा में काम करने का सुनहरा अवसर

UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है.

इस बार विभिन्न केंद्रीय विभागों में सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा, जिनमें भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के वित्त विभाग शामिल हैं.

कितनी रिक्तियां विभाग शामिल हैं

इस भर्ती के तहत कुल 223 पद भरे जाने हैं. विधि और न्याय मंत्रालय के तहत लीगल पोस्ट्स के लिए 38 रिक्तियां हैं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद हैं.

स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरर (उर्दू) के लिए 15 पद, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में मेडिकल ऑफिसर के लिए 125 पद और लद्दाख प्रशासन के वित्त विभाग में अकाउंट्स ऑफिसर के 32 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती से मेडिकल, एजुकेशन, लीगल, फाइनेंस और सामाजिक विभागों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा.

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएससी भर्ती 2025 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवारों को यूपीएससी ऑनलाइन पोर्टल (https://upsconline.gov.in/ora/) पर जाकर यूपीएससी ORA फॉर्म भरना होगा.

आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर फॉर्म भरें और अपडेट के लिए नियमित रूप से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें.

ये भी पढ़ें- SSC का बड़ा ऐलान, अब सोशल मीडिया पर पेपर डिस्कशन-एनालिसिस माना जाएगा अपराध, मिलेगी कड़ी सजा

शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की जाएगी. UPSC नोटिफिकेशन 13/2025 में सभी जरूरी जानकारी जैसे कि योग्य उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड, आरक्षित सीटें, पे लेवल, कार्य विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी जाएगी.

CBI और स्कूल एजुकेशन विभाग की विशेष भर्ती

इसके अलावा, यूपीएससी द्वारा CBI में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर के पदों और स्कूल एजुकेशन विभाग में लेक्चरर पदों पर कुल 84 रिक्तियां भरी जाएंगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 को बंद हो जाएगी, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago