उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के करोड़ों रुपए के घोटाले वाले मामले में नैनीताल हाइकोर्ट ने बीसीसीआई को नोटिस जारी किया.
मामले से जुड़े याचिका को देहरादून के निवासी संजय रावत ने दायर किया जिसमें उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर सही से काम न करने व सरकारी फंड का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
इस मामले पर नैनीताल हाइकोर्ट ने सख्ती का रुख अपनाते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नोटिस जारी कर जावाब मांगा है.
इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी शुक्रवार को करेंगे. इसके पहले इस मामले पर मंगलवार 9 सितंबर को सुनवाई हुई थी.
दरअसल देहराहून के रहने वाले संजय रावत ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन पर ये आरोप लगाया है कि एसोसिएशन ने सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल किया है और न ही नियमों के तहत काम कर रहा है. उनके अनुसार एसोसिएशन ने सरकार की तरफ से खिलाड़ियों के लिए मिले फंड में बड़ा गबन कर खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा.
रावत ने याचिका में ये भी बताया की एसोसिएशन ने फंड का ऑडिट बाहर के सीए से करवाया. ऐसे में रावत ने इस मामाले को लेकर कोर्ट से निष्पक्ष जांच करने की मांग की.
इस घौटाले में चौकाने वाली बात ये है कि एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को केवल केले खिलाए जिसका बिल 35 लाख का बताया. यही नहीं उनके खान-पीने और कैंपिंग के खर्चें को बढ़ा कर दिखाकर करोड़ो का घोटाला किया, जबकी उतना खर्चा नहीं हुआ. ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार एसोसिएशन ने इसमें 12 करोंड़ का गबन किया है.
आपको बता दें की इस मामले की आखिरी सुनवाई मंगलवार 9 सितंबर को हुई थी, जिसमें न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने बीसीसीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.
ये भी पढ़ें: वनडे रिकॉर्ड लिस्ट में भारत का जलवा, दो बार सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली इकलौती टीम
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…