एजुकेशन

Shakti Dubey Success Story: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ UPSC की तैयारी, ध्रुव राठी की फॉलोअर, ऐसे आईं नंबर-1

UPSC Topper Shakti Dubey:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है. उन्होंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. दूसरे स्थान पर हरशिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे.

शक्ति के अलावा कुछ और उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इनमें शाह मरगी चिराग, आदित्य विक्रम अग्रवाल और एत्ताबोयिना साई शिवानी के नाम शामिल हैं. इन सभी ने इस कठिन परीक्षा में अपनी काबिलियत साबित की है.

जानें UPSC Topper शक्ति दुबे के बारे में

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी ज्यादातर यहीं से की है. उन्होंने बीएससी बायोकैमिस्ट्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है.  इसके बाद उन्होंने एमएससी की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पूरी की. 2018 में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी.

राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध रहा

शक्ति ने UPSC परीक्षा में “Political Science and International Relations” को अपना वैकल्पिक विषय चुना था. एक मॉक इंटरव्यू वीडियो में उन्होंने बताया कि वह 2018 से लगातार तैयारी कर रही थीं. उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान उन्होंने कभी हार नहीं मानी और पूरी लगन से पढ़ाई की.

6 साल की मेहनत से मिली सफलता

शक्ति दुबे की सफलता उनके 6 साल के संघर्ष और समर्पण का नतीजा है. उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था. हर दिन का उपयोग उन्होंने बेहतर तैयारी में किया. उनकी यह जीत लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.

ध्रुव राठी के वीडियो देखे, X पर भी किया फॉलो

शक्ति दुबे पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) को फॉलो करती हैं. वे ट्विटर (X.com) पर उनके ट्वीट रीट्वीट करती हैं. जब ध्रुव राठी ने पेपर लीक मामले में सवाल उठाए थे, तो शक्ति दुबे ने उन्हें उचित माना. ध्रुव राठी लोकतंत्र के मायने, बेरोजगारी, विकास और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना करते रहे हैं.

यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर उनके कई करोड़ सब्सक्राइबर हैं, साथ ही फेसबुक और X.com पर भी लाखों लोग उनके वीडियो देखते रहते हैं.

इस साल कुल 1009 उम्मीदवार सफल

इस साल UPSC ने कुल 1009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित किया है. इसके अलावा 241 उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल प्रोविजनल हैं और एक उम्मीदवार का परिणाम अभी रोका गया है. श्रेणी के हिसाब से देखें तो:

  • सामान्य वर्ग: 335
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 109
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 318
  • अनुसूचित जाति (SC): 160
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 87

UPSC ने बढ़ाई वैकेंसी

इस बार शुरू में UPSC ने कुल 1056 पदों की घोषणा की थी. लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1132 कर दिया गया. मुख्य परीक्षा पास करने वाले कुल 2845 उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 जनवरी 2025 से शुरू हुए थे. इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की गई. शक्ति दुबे की यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि हर उस उम्मीदवार के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

ये भी पढ़ें: UPSC CSE Final Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, यूपी की शक्ति दुबे ने किया टॉप

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

18 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

26 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

31 minutes ago