बिजनेस

मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनल से संचालन शुरू, वाधवण पोर्ट में ₹5700 करोड़ के विकास कार्यों पर हस्ताक्षर

भारत के सबसे बड़े क्रूज़ टर्मिनल, मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल (MICT) से सोमवार को आधिकारिक रूप से संचालन शुरू हो गया. केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्रूज़ संचालन का शुभारंभ किया.

इस अत्याधुनिक टर्मिनल को प्रति वर्ष 10 लाख यात्रियों और प्रतिदिन लगभग 10,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ विकसित किया गया है. यह टर्मिनल एक साथ 5 जहाज़ों को संभाल सकता है, जिसकी ड्राफ्ट क्षमता 11 मीटर और अधिकतम लंबाई 300 मीटर तक है. परियोजना में कुल ₹556 करोड़ का निवेश हुआ है.

वाधवण पोर्ट के लिए ₹5700 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत

इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने वाधवण पोर्ट में ₹5700 करोड़ से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं के विकास हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए. इनमें ₹4200 करोड़ की लागत से कंटेनर, बल्क और लिक्विड कार्गो के लिए एक टर्मिनल और ₹1000 करोड़ की लागत से बल्क और लिक्विड कार्गो के लिए समर्पित टर्मिनल का निर्माण शामिल है.

यह पहल भारत को एक वैश्विक समुद्री हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: स्पैडेक्स मिशन में इसरो की दूसरी डॉकिंग भी रही सफल, भविष्य के मिशनों को मिलेगी गति

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

18 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

27 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

38 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

45 minutes ago