एजुकेशन

Viksit Bharat Buildathon 2025: आज आखिरी मौका! शिक्षा मंत्रालय के ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’ में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, यहां जानें पूरी डिटेल

Viksit Bharat Buildathon 2025: अगर आप स्कूल के छात्र हैं और नई-नई चीजें सीखने, बनाने या खोजने का शौक रखते हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है. शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’ (Viksit Bharat Buildathon) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आज यानी 11 अक्टूबर आखिरी तारीख है. जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्दी से जल्दी आधिकारिक वेबसाइट vbb.mic.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

क्या है ‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’?

‘विकसित भारत बिल्डाथॉन’ एक ऐसा प्रोग्राम है जो देश के स्कूली छात्रों में नवाचार (Innovation) और रचनात्मकता (Creativity) की भावना को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है. इस पहल को शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से शुरू किया है.

इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को अपने आइडियाज को वास्तविक रूप देने का मौका मिलेगा. यानी बच्चे न सिर्फ अपनी सोच को सामने रख सकेंगे, बल्कि उसे मॉडल या प्रोजेक्ट के रूप में विकसित भी कर पाएंगे. इसका मकसद भारत के भविष्य को ऐसे युवाओं के हाथों में देना है जो न सिर्फ पढ़े-लिखे हों, बल्कि सोचने और कुछ नया करने की क्षमता भी रखते हों.

ये भी पढ़ें- RPSC RAS Mains Result 2025: आरएएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2,461 उम्मीदवार हुए सफल, अब इंटरव्यू की तैयारी

कौन कर सकता है आवेदन?

इस बिल्डाथॉन में देशभर के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ व्यक्तिगत छात्र ही नहीं, बल्कि स्कूल भी अपनी टीम बनाकर सामूहिक रूप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

मंत्रालय के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब 1.3 लाख स्कूलों के लगभग एक करोड़ छात्र हिस्सा ले सकते हैं. यानी देशभर के हर कोने से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है. इच्छुक छात्र या स्कूल को केवल vbb.mic.gov.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना है. वहां दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

22 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago