देश

लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक ऐसा नाम जिसने सत्ता को चुनौती दी लेकिन खुद सत्ता से हमेशा दूर रहे, ऐसा क्यों? जानिए उनके संघर्षों और विचारों की कहानी

JP Jayanti: जयप्रकाश नारायण को देश लोकनायक के नाम से जानता है. आज भी भारतीय राजनीति और सामाजिक आंदोलनों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. 11 अक्टूबर को उनकी जयंती पर उन्हें याद करना सिर्फ एक श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को फिर से समझने का मौका है. लोकनायक ने न केवल आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया बल्कि आजादी के बाद भी जब देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ा तब उन्होंने संपूर्ण क्रांति का नारा देकर इंदिरा गांधी की सरकार को हिला कर रख दिया था.

राजनीति से दूरी

जेपी ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा और ना ही किसी सरकार का हिस्सा बने. 1950 के दशक में ही उन्होंने दलीय राजनीति से खुद को अलग कर लिया था. उनका मानना था कि सत्ता में रहकर व्यवस्था में बदलाव करना संभव नहीं है. उन्होंने सर्वोदय आंदोलन, डाकुओं के आत्मसमर्पण, हिंद-पाक शांति प्रयास और पूर्वोतर में शांति स्थापना जैसे कई सामाजिक कार्यों में खुद को झोंक दिया था.

संपूर्ण क्रांति की शुरुआत

1974 में जब बिहार में छात्र आंदोलन शुरू हुआ तब जेपी बिमार थे लेकिन जब छात्रों पर पुलिस की गोलीबारी में कई जानें गईं जिसके बाद उन्होंने आंदोलन की कमान संभालने का फैसला किया. 5 जून 1974 को पटना के गांधी मैदान में उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ का ऐसान किया. उनका भाषण “यह क्रांति है दोस्तों, संपूर्ण क्रांति है” आज भी लोगों के दिलों में गूंजता है.

इमरजेंसी और जेपी की गिरफ्तारी

जेपी के नेतृत्व में आंदोलन ने पूरे देश में आग की तरह फैल गया. इंदिरा गांधी की सरकार पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा और 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा कर दी गई. उसी रात जेपी समेत हजारों विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. देश खुली जेल बन गया. अभिव्यक्ति की आजादी पर ताले लग गए. जेल में जेपी की तबीयत और बिगड़ गई लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा.

1977 की जीत और जेपी की निराशा

आपातकाल के बाद जब 1977 में चुनाव हुए तो जेपी ने विपक्ष को एकजुट कर जनता पार्टी का गठन कराया. यह पार्टी सत्ता में आई लेकिन जल्द ही आपसी मतभेदों के कारण पार्टी टूट भी गई. जेपी ने निराश होकर कहा “जनता पार्टी की सरकार भी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है.” सत्ता के लिए हो रही आपसी खींचतान ने उन्हें दुखी कर दिया.

जेपी आंदोलन की विरासत

जेपी आंदोलन से निकले नेता आज भी भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं. लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और स्वर्गीय सुशील मोदी जैसे नेता उसी आंदोलन की उपज हैं. लेकिन आज जब बिहार में चुनावी में माहौल है तब जेपी के विचारों और उनके नाम का जिक्र तक नहीं होता है. विडंबना देखिए कि जिनके कंधों पर चढ़कर कई नेता सत्ता तक पहुंचे आज वही जेपी हाशिए पर हैं.

इंदिरा गांधी से मतभेद

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेपी हजारीबाग जेल से भाग निकले थे और गुप्त आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने नेपाल में ठिकाना बनाकर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था. गांधीजी ने उनकी बहादुरी की प्रशंसा की, लेकिन हिंसक प्रयास से दुखी थे. जिसपर जेपी ने कहा था

“महात्मा गांधी के सामने मेरा सिर झुकता है लेकिन उनके जैसा आत्मबल मेरे पास नहीं है.”

दिनकर की कविता में अमर हुए जेपी

जेपी की रिहाई के बाद 11 अप्रैल 1946 को पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने उन्हें समर्पित कविता पढ़ी उसमें लिखा था,

“कहते हैं उसको जयप्रकाश जो नहीं मरण से डरता है,
ज्वाला को बुझते देख कुंड में, स्वयं कूद जो पड़ता है.”

इसे भी पढ़ें-नॉट रिचेबल हुए मुकेश सहनी, डिप्टी CM पद और 60 सीटों की मांग पर अड़े VIP प्रमुख ने महागठबंधन नेताओं से काटा संपर्क

निष्कर्ष

जयप्रकाश नारायण का जीवन सत्ता की नहीं बल्कि सेवा की कहानी है. उन्होंने दिखाया कि बिना पद और सत्ता के भी कोई व्यक्ति देश की दिशा बदल सकता है. आज जब राजनीति में मूल्यों की बात कम होती जा रही है तब जेपी जैसे नेताओं की याद और भी जरूरी हो जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

6 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

6 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

27 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

50 minutes ago