एजुकेशन

WBJEE counselling 2025: रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख आज, इस दिन जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट

WBJEE counselling 2025: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख आज तय की है. योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने होंगे. केवल वे छात्र जिन्हें रजिस्ट्रेशन और लॉकिंग प्रक्रिया पूरी करनी है, उन्हें ही सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा.

50 हजार से ज्यादा सीटें उपलब्ध

इस साल राज्य भर के सरकारी और विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेजों में कुल 51,952 सीटें उपलब्ध हैं. WBJEE 2025 पास करने वाले छात्रों को यह मौका दिया जा रहा है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम 20 विकल्प भरें.

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी विवरण

रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को WBJEE 2025 का आवेदन नंबर या रोल नंबर इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी देनी होगी. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना अनिवार्य है. शुल्क जमा होने के बाद ही कॉलेज और कोर्स चुनने का विकल्प उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Jail Prahari Result 2025: जारी हुआ राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट , ऐसे करें डाउनलॉड

शामिल विश्वविद्यालय और कॉलेज

काउंसलिंग में कई प्रमुख विश्वविद्यालय और सरकारी कॉलेज शामिल हैं.

विश्वविद्यालय: जादवपुर यूनिवर्सिटी, कलकत्ता यूनिवर्सिटी, अलीया यूनिवर्सिटी, मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी, काजी नजरुल यूनिवर्सिटी, बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय, कल्याणी यूनिवर्सिटी आदि.
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज: जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कल्याणी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, रामकृष्ण महतो गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कोचबिहार और अलीपुरद्वार गवर्नमेंट कॉलेज आदि.
फार्मेसी कॉलेज: स्टेट गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज और इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (जलपाईगुड़ी).
केंद्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज: गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (मालदा).

रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं और काउंसलिंग लिंक चुनें.
  • आवेदन नंबर या रोल नंबर और जरूरी विवरण भरकर लॉगिन करें.
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक संबंधी जानकारी भरें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • शुल्क सफलतापूर्वक जमा होने पर अपनी पात्रता अनुसार कॉलेज और कोर्स चुनें.कम से कम 20 विकल्प अवश्य भरें.
  • सभी विकल्प जांचकर आज की डेडलाइन से पहले लॉक करें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

40 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago