एजुकेशन

कौन हैं नरेश पाल गंगवार? नीट विवाद के बीच बनाए गए नए उच्च शिक्षा सचिव, जानें प्रोफाइल

Naresh Pal Gangwar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा धांधली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इसी गहमागहमी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह सीनियर आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है. देशभर में शिक्षा प्रणाली को लेकर छिड़ी बहस के बीच इसे सरकार का एक बहुत बड़ा और सख्त कदम माना जा रहा है.

कौन हैं Naresh Pal Gangwar?

उत्तराखंड के नैनीताल में जन्मे नरेश पाल गंगवार राजस्थान कैडर के 1994 बैच के अनुभवी आईएएस (IAS) अधिकारी हैं. उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उनका एकेडमिक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने रुड़की विश्वविद्यालय, जो अब IIT रुड़की है से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बीटेक किया.

इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की. बाद में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में MA भी किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा का रुख किया और साल 1993 में UPSC की परीक्षा पास की.

ये भी पढे़ं- छात्राओं की बल्ले-बल्ले! ग्रेजुएशन पास करते ही सरकार देगी फ्री स्कूटी, जानिए किन-किन को मिलेगा फायदा

शिक्षा क्षेत्र में पुराना काम

नरेश पाल गंगवार के पास केंद्र और राज्य सरकार दोनों में काम करने का लंबा अनुभव है. उच्च शिक्षा विभाग की कमान संभालने से पहले वह पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव पद पर तैनात थे. इसके अलावा वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

राजस्थान में प्रशासनिक सेवाओं के दौरान वह साल 2001 में टोंक जिले के कलेक्टर रहे. शिक्षा क्षेत्र में भी उनका पुराना अनुभव रहा है साल 2014 में उन्हें राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया था जहां उन्होंने कई सालों तक काम किया था.

अब जब देश में नीट पेपर लीक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं ऐसे समय में उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

33 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

45 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago