देश

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल मंजूर

पेपर लीक मामलों और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में संशोधित पेपर लीक बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी गई. नए बिल में दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.

इसी दिन नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच भी बातचीत हुई.

सोमवार को होगा संसद में पेश

कैबिनेट बैठक में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 को और सख्त बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. सरकार अगले सप्ताह संसद के मानसून सत्र में संशोधित विधेयक पेश कर सकती है. नए कानून के तहत पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा. ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी अधिकार दिए जाएंगे, ताकि जांच और फैसला तीन महीने के भीतर हो सके. इसके अलावा दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई सामान्य अपराध नहीं है, उन्होंने इसे लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए भरोसा दिलाया था कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानून लाएगी.

CJP के साथ हुई बातचीत

दूसरी ओर, छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक हुई. CJP ने पहले किसी मंत्री के सरकारी आवास या दफ्तर में बातचीत से इनकार कर तटस्थ स्थान पर बैठक की मांग की थी. बैठक में संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जवाबदेही तय करने और आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग रखी.


ये भी पढ़ें: पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, केंद्र और NTA से मांगा विस्तृत हलफनामा


सरकार एक साथ दो मोर्चों पर काम कर रही है. एक तरफ आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानूनी व्यवस्था तैयार की जा रही है. अब सभी की नजर संसद में पेश होने वाले विधेयक और सरकार-CJP वार्ता के नतीजों पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago