चुनाव

कर्पूरी ठाकुर के पिछड़ों, वंचितों के न्याय के संकल्प को बिहार में NDA सरकार पूरा कर रही: अमित शाह

Amit Shah Rally in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के नेता अमित शाह बुधवार को एक बार फिर बिहार पहुंचे. उन्होंने समस्तीपुर के रोसड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधायक और मंत्री बनाने के लिए चुनाव नहीं है, बल्कि जंगलराज से मुक्ति के लिए चुनाव है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मैं पूरे बिहार में घूमकर आया हूँ. ऐसी ही भीड़ बिहार में हर जगह दिखाई पड़ती है. 14 तारीख को चुनाव का क्या परिणाम आएगा,ये मैं आपको आज ही बता देता हूं कि 14 तारीख को 8 बजे मतगणना शुरू होगी, 9 बजे बैलेट बॉक्स खुलेंगे और एक बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा और फिर से एक बार यहां पर एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

उन्होंने समस्तीपुर को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली बताते हुए कहा कि लालू यादव और कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं मिलने दिया था,. लेकिन 2024 में मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किया.

उन्होंने आगे कहा, “ये लोग कर्पूरी ठाकुर जी से जननायक की उपाधि भी छीनना चाहते हैं. लालू यादव कान खोलकर सुन लें, जब तक एनडीए है, कर्पूरी ठाकुर की जननायक की उपाधि को कोई छू भी नहीं सकता.”

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग अपनी सरकार में विकास के कार्य भले ही नहीं किए हों, लेकिन भ्रष्टाचार किया. उन्होंने कई घोटालों के नाम भी गिनाए.

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. लेकिन बिहार में ना मुख्यमंत्री का पद खाली है और न ही दिल्ली में प्रधानमंत्री का पद खाली है. बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिसे अपने पुत्रों की चिंता है, वे क्या बिहार की भलाई कर सकते हैं. उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि हमारे यहां एनडीए में पांचों दल, पांच पांडवों की तरह मिलजुलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

एनडीए बिहार को पीएम नरेंद्र मोदी का साथ मिला है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व मिला है, चिराग पासवान का युवा जोश भी हमारे साथ है, जीतन राम मांझी की पूरे जीवन की तपस्या हमारे साथ है और उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव भी हमारे साथ है.

उन्होंने एनडीए सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की नदियों पर पुल बनाना, कोसी की बाढ़ को रोकना, बाढ़ के पानी को किसान के खेत में पहुंचाना और हर गरीब का सम्मान करने का काम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने किया है. इससे पहले उन्होंने दरभंगा में भी एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया.

छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

आईएएनएस

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago