चुनाव

असम चुनाव में मनोज तिवारी का पावर शो! कांग्रेस को बताया खुशियां छीनने वाली पार्टी, बीजेपी की जीत का ठोंका दावा

Manoj Tiwari Rally Assam: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है. बीजेपी सांसद और स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने रविवार को असम के कई विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की.

हैलाकांडी, धोलाई और उदारबंद विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी इस बार भी असम में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है. उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह नागरिकों की खुशियां छीनने वाली पार्टी है, जबकि बीजेपी खुशियां देने वाली पार्टी के रूप में काम कर रही है.

उदारबंद में जनसभा को किया संबोधित

सिलचर लोकसभा क्षेत्र के उदारबंद में जनसभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने विकास के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए दिल्ली का उदाहरण पेश किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उनके संसदीय क्षेत्र में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब दो केंद्रीय विद्यालय बन चुके हैं और दो अन्य को मंजूरी मिल चुकी है. तिवारी ने इसे डबल इंजन सरकार की ताकत बताते हुए कहा कि अब राजनीति का केंद्र केवल विकास होना चाहिए.

सभा में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि 20 से 30 हजार लोगों की उपस्थिति यह साफ संकेत देती है कि जनता बीजेपी के साथ खड़ी है. उन्होंने लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इतना प्यार और समर्थन ही उनकी ताकत है.

हिमंता बिस्व सरमा धुरंधर मुख्यमंत्री

तिवारी ने आगे कहा कि अब चुनाव जाति या धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि विकास के मुद्दे पर लड़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश और राज्य दोनों स्तरों पर बीजेपी की सरकार ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी है, जिसका असर जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- TMC की ‘कटमनी’ पॉलिटिक्स पर पीएम मोदी का बड़ा खुलासा, बंगाल में बताए जनता के पास दो विकल्प

अपने संबोधन के अंत में तिवारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की भी तारीफ की और उन्हें धुरंधर मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

6 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

34 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago