Bharat Express DD Free Dish

TMC की ‘कटमनी’ पॉलिटिक्स पर पीएम मोदी का बड़ा खुलासा, बंगाल में बताए जनता के पास दो विकल्प

PM Modi Bengal Rally: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रैली के दौरान टीएमसी पर ‘कटमनी’ और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के सामने दो विकल्प हैं.

West Bengal Election 2026

PM Modi in Cooch Behar Rally

PM Modi Bengal Rally: पश्चिम बंगाल में रविवार (5 अप्रैल) को राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कूचबिहार में एक बड़ी रैली को संबोधित किया और आगामी चुनाव को लेकर विपक्ष पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और इस बार भारी समर्थन देखने को मिल रहा है.

जनता बदलाव के लिए तैयार

प्रधानमंत्री ने कहा कि हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक उन्होंने जो उत्साह देखा, वह पहले कभी नहीं देखा. उनके अनुसार, इस बार का जनसमर्थन पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है. उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह समर्थन नए और बेहतर बंगाल की उम्मीद दिखाता है.

टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप

पीएम मोदी ने तृणामूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में दो ही विकल्प हैं. एक तरफ टीएमसी का डर और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का भरोसा. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासन में ‘कटमनी’ और भ्रष्टाचार का माहौल है, जबकि बीजेपी विकास और पारदर्शिता का वादा करती है.

घुसपैठ और सुरक्षा का मुद्दा

प्रधानमंत्री ने घुसपैठ और बदलती जनसंख्या (डेमोग्राफी) का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में बाहरी लोगों को बसाने का खतरा है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार बनने पर इस समस्या पर सख्त कार्रवाई होगी.

कानून व्यवस्था पर सवाल

पीएम मोदी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन लोगों को डराने की कोशिश हो सकती है, लेकिन जनता को कानून पर भरोसा रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और कानून अपना काम करेगा.

महिलाओं और विकास पर जोर

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं. उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के कानून का भी जिक्र किया और कहा कि इससे उनकी भागीदारी बढ़ेगी.


ये भी पढ़ें: एर्नाकुलम में अमित शाह की हुंकार, बोले- यह चुनाव सत्ता बदलने के लिए नहीं, केरल का भविष्य बचाने के लिए है


बंगाल पहले आगे था, अब पीछे क्यों?

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल था, लेकिन वामपंथी और बाद में टीएमसी सरकार के कारण विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई. उन्होंने दावा किया कि अब राज्य की स्थिति पहले जैसी नहीं रही और इसे फिर से आगे लाने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read