सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Assembly By-Elections: लोकसभा चुनाव-2024 संपन्न होने के बाद अब चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इन सात राज्यों में बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर मतदान होंगे.
इन सभी सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग आगामी 14 जून को अधिसूचना जारी करेगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी और नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून है. इसके अलावा मतदान 10 जुलाई और नतीजों की घोषणा 13 जुलाई को होगी.
बता दें कि हाल ही में देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. नतीजों की घोषणा बीते 4 जून को हुई थी. इस बार फिर से स्पष्ट बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है. जो विधायक सांसद बने हैं, उनके लिए खाली सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. मालूम हो कि रविवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी के साथ ही कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. अब सभी की निगाहें विभागों के बटवारे पर टिकी हुई है. हालांकि ये खबर है कि आज पीएम मोदी कैबिनेट की पहली बैठक कर सकते हैं.
बता दें कि बिहार की रूपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, तमिलनाडु की विक्रवंडी,मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ की सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं. सोमवार को चुनाव आयोग ने कहा कि उपचुनाव 15 जुलाई से पहले पूरे होने हैं. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद अब राज्यों में विधानसभा उपचुनावों की तैयारी के लिए राजनीतिक दल जुट गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…