देश

Modi 3.0: अभिनेता से नेता बने Suresh Gopi ने मंत्री पद से मुक्त करने की अफवाहों का खंडन किया

केंद्रीय मंत्री और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने सोमवार को मीडिया में आईं उन खबरों को ‘पूरी तरह से गलत’ बताते हुए खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से ‘हटने’ की कोशिश कर रहे हैं.

फेसबुक पर एक पोस्ट में गोपी ने कहा कि मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद में शामिल होना और केरल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है.

उनका यह बयान रविवार रात मीडिया से बातचीत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उन्हें जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा, क्योंकि वह और फिल्में करना चाहते हैं. इससे मोदी सरकार में उनकी भूमिका जारी रहने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

फेसबुक पोस्ट में किया खंडन

गोपी ने पोस्ट में कहा, ‘कुछ मीडिया मंच गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. यह पूरी तरह से गलत है. मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद में होना और केरल के लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है.’

अपने फेसबुक पेज पर मोदी के साथ अपनी तस्वीर संलग्न करते हुए गोपी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

सांसद के रूप में अच्छा काम करूंगा

इससे पहले कांग्रेस की केरल इकाई ने ‘एक्स’ पर एक समाचार चैनल का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें गोपी की टिप्पणी थी. जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने अपनी फिल्म प्रतिबद्धताओं को देखते हुए राज्य मंत्री का पद चुना, तो मुस्कुराते हुए गोपी ने कहा था, ‘कुछ भी नहीं मांगा गया था. मैंने उनसे कहा था कि मुझे यह नहीं चाहिए. मुझे लगता है कि मुझे बिना देरी के राहत मिल जाएगी.’

यह पूछे जाने पर कि क्या इससे त्रिशूर के लोगों को कोई समस्या होगी, जिन्होंने उन्हें चुना, गोपी ने जवाब दिया, ‘उनके लिए कोई समस्या नहीं है. वे बहुत अच्छी तरह जानते हैं. त्रिशूर के लोगों के लिए एक सांसद के रूप में, मैं बहुत अच्छा प्रदर्शन करूंगा. मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं.’

रविवार (9 जून) रात दो मलयालम समाचार चैनलों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने केरल में एक एम्स स्थापित करने और सांसद के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने में अन्य मंत्रियों के साथ सहयोग करने की इच्छा भी व्यक्त की थी.


Modi 3.0: तीसरी बार PM बनते ही मोदी ने किसानों को दिया ये तोहफा, पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय, विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर


कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना की

केरल से एकमात्र भाजपा सांसद गोपी द्वारा कैबिनेट या राज्य मंत्री (स्वतंत्र) प्रभार नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राज्य प्रमुख सुरेंद्रन ने कहा कि यह फर्जी खबर है.

कांग्रेस की राज्य इकाई ने इस घटनाक्रम को लेकर गोपी और भाजपा की आलोचना की है. केरल में कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भाजपा, नरेंद्र मोदी- मतदाताओं का यह मजाक क्यों? आप अपने सांसद से क्यों नहीं कहते कि पहले तय करें कि उन्हें जीवन में क्या करना है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भगवान और संविधान के नाम पर शपथ लेने के बाद मीडिया के सामने यह तमाशा बंद करें.’

केरल में भाजपा के पहले सांसद हैं

गोपी, पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन के साथ केरल से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार हैं. मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में गोपी को शामिल करके भाजपा केरल के लिए अपनी योजनाओं के बारे में अपनी गंभीरता दिखाना चाहती है, जहां 2026 में चुनाव होने हैं.

सुरेश गोपी ने त्रिशूर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है, जो वामपंथी गढ़ रहा है. इस जीत के साथ उन्होंने केरल से भाजपा के पहले सांसद के रूप में इतिहास रच दिया है. सुरेश गोपी ने त्रिकोणीय मुकाबले में सीपीआई के वीएस सुनील कुमार को 74,000 वोटों के अंतर से हराया था कांग्रेस ने त्रिशूर लोकसभा सीट से के. मुरलीधरन को मैदान में उतारा था. 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोपी ने ‘त्रिशूर के लिए एक केंद्रीय मंत्री, मोदी की गारंटी’ के नारे के साथ अपनी उम्मीदवारी का जोरदार प्रचार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

2 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

4 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

23 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

24 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

36 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

48 minutes ago