चुनाव

पहले चरण की 121 सीटों पर जन और तंत्र की टक्कर, NDA को बढ़त या महागठबंधन की वापसी?

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी. इस चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है वो सिर्फ राजनीतिक रणक्षेत्र नहीं बल्कि सामाजिक और ऐतिहासिक धड़कनों से भरे इलाके हैं. यहां का हर वोट एक बेचैनी भरी उम्मीद और बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ डाला जाता है.

2020 का आंकड़ा

2020 के चुनाव में इन 121 सीटों पर महागठबंधन यानी राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने 63 सीटें जीतकर मजबूत पकड़ बनाई थी. वहीं बीजेपी और जेडीयू को मिलकर 55 सीटें मिली थीं. इस बार के चुनावी माहौल में खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में वो पुराना आंकड़ा बदलता हुआ दिख रहा है.

महिला वोटरों को साधने की रणनीति

प्रधानमंत्री मोदी का पटना रोड शो इस बार सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि महिला वोटरों को साधने की रणनीति भी रहा. हजारों महिलाएं सड़कों पर उमड़ीं और मोदी-नीतीश की जोड़ी को समर्थन देती दिखीं. शराबबंदी जैसे फैसलों ने महिलाओं के बीच नीतीश कुमार की लोकप्रियता को बनाए रखा है. मोदी के 11 साल केंद्र में और नीतीश के 20 साल राज्य में शासन का अनुभव इस जुगलबंदी को मजबूती देता है.

वोट अधिकार यात्रा का प्रभाव

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा ने शुरुआत में जोश दिखाया लेकिन दो महीने की चुप्पी ने असर कम कर दिया. हाल ही में उन्होंने मल्लाह समुदाय के साथ तालाब में तैरकर मीडिया का ध्यान अपने तरफ जरूर खींचा लेकिन इसका असर मिथिलांचल के दूसरे चरण में ज्यादा दिख सकता है. सवाल ये है कि क्या राहुल इस मोमेंटम को बनाए रख पाएंगे?

तेजस्वी यादव का वादा

बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य इस बार के चुनावी मुद्दों में सबसे ऊपर रहे. तेजस्वी यादव का हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा युवाओं के बीच उम्मीद की किरण बना है. वहीं एनडीए ने भी एक करोड़ नौकरियों और एक करोड़ महिला लखपति दीदी बनाने का वादा करके मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

जन सुराज भी पीछे नहीं

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी इन मुद्दों को धार दी है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर उनका जोर वोटरों की तात्कालिक जरूरतों से मेल खाता है. हालांकि सभी सीटों पर उनका चुनावी मैदान में उतरना वाकी के पार्टीयों के वोटों को बांट सकता है, जिससे चुनावी गणित बदल सकता है.

ये भी पढ़ें-मोकामा की सियासत में अनंत सिंह पर JDU क्यों मेहरबान? ललन सिंह ने संभाली कमान

महागठबंधन को खतरा

अब सवाल ये है कि क्या बिहार का जनादेश जन की आवाज बनेगा या तंत्र की ताकत? एनडीए की रणनीति और संगठन की मजबूती उसे बढ़त देती दिख रही है. अगर महागठबंधन अपनी रणनीति नहीं सुधारता, सहयोगियों से तालमेल नहीं करता और वोटों को एकजुट नहीं कर पाता तो 2020 में मिली बढ़त पहले चरण में गंवाने का खतरा उसके सामने रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago