आस्था

Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेंगे कई राशियों के सितारे, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 November 2025: आज का दिन ऊर्जा और संतुलन से भरा रहेगा. कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है, जिससे मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा. सूर्य तुला राशि में हैं, जो बताता है कि काम में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा.

आज के दिन कुछ राशियों को नई शुरुआत का मौका मिलेगा, जबकि कुछ को धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए. आइए जानते हैं, क्या कहते हैं आपके सितारे.

मेष (Aries)

आज आपका जोश अच्छा रहेगा और काम करने का मूड भी बढ़िया रहेगा. बस गुस्से पर कंट्रोल रखें और किसी पर ज्यादा उम्मीद न रखें. कोशिश करेंगे तो जरूरी काम पूरे होंगे.

वृषभ (Taurus)

परिवार और रिश्तों में आज थोड़ा आराम और सुकून मिलेगा. खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें. किसी पुराने दोस्त से बातचीत खुशी देगी.

मिथुन (Gemini)

मन थोड़ा इधर-उधर भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें. जल्दबाज़ी में निर्णय न लें. काम धीरे-धीरे सही दिशा में जाएंगे, बस धैर्य रखें.

कर्क (Cancer)

आज मन शांत रहेगा और घर-परिवार के माहौल से संतुष्टि मिलेगी. किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है. खुद पर भरोसा रखें, दिन अच्छा जाएगा.

सिंह (Leo)

आपकी मेहनत आज रंग ला सकती है. लोग आपकी बात को महत्व देंगे. ध्यान रखें कि अहंकार बीच में न आए. काम में तारीफ मिलने के योग हैं.

कन्या (Virgo)

आज टास्क और जिम्मेदारियाँ थोड़ी ज्यादा लग सकती हैं लेकिन आप संभाल लेंगे. सेहत पर ध्यान दें और पानी ज्यादा पिएं. किसी जरूरी काम में प्रगति दिखेगी.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 05 November 2025: आज कार्तिक पुर्णिमा के दिन स्नान-दान खा शुभ फल, जानें सूर्योदय-सूर्यास्त, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिशा शूल

तुला (Libra)

रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, और घर-परिवार में अच्छा माहौल रहेगा. पैसे के मामले में सुधार होगा. आज दिमाग शांत रखें, सब कुछ बेहतर महसूस होगा.

वृश्चिक (Scorpio)

आज भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. किसी से विवाद होने का मौका है, इसलिए बात न बढ़ाएं. शाम तक हालात बेहतर लगेंगे.

धनु (Sagittarius)

नए मौके मिल सकते हैं और काम में प्रगति होगी. यात्रा का योग बन सकता है. किसी सीनियर या बड़ी उम्र के व्यक्ति से फायदा होगा.

मकर (Capricorn)

आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. घर में सुख-शांति रहेगी. कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा. परिवार से सपोर्ट मिलेगा.

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा. कुछ चीज़ें प्लान के मुताबिक नहीं होंगी लेकिन धैर्य रखेंगे तो अंत में फायदा होगा. किसी दोस्त से मदद मिल सकती है.

मीन (Pisces)

आज मन थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आध्यात्मिक शांति महसूस होगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. काम में भी सुधार होगा और परिवार से सहयोग मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

3 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

41 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago