चुनाव

BIHAR ELECTION 2025: मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत, 25 साल में बनीं विधायक

BIHAR ELECTION 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा की अलीनगर सीट सुर्खियों में रही. इस सीट पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इसके साथ ही, महज 25 साल की उम्र में विधायक बनने वाली मैथिली ठाकुर ने सबसे कम उम्र में विधानसभा पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली मैथिली की उम्मीदवारी ने अलीनगर को बिहार की हॉट सीट में से एक बना दिया था.

अलीनगर सीट पर हुए चुनाव में भाजपा की मैथिली ठाकुर को कुल 84,915 वोट मिले. वहीं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन के उम्मीदवार और राजद नेता बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट प्राप्त हुए. मैथिली ने इस सीट पर 11,730 वोटों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की.

लोकप्रियता और रणनीति का असर

मालूम हो कि चुनावी माहौल में शुरू से ही इस सीट पर कड़ी टक्कर मानी जा रही थी और अब नतीजों ने यह साफ कर दिया कि मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता ने पूरा समीकरण बदल दिया. मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली 25 वर्षीय लोक गायिका मैथिली ठाकुर मिथिलांचल में पहले से ही एक मजबूत प्रशंसक आधार रखती हैं. युवाओं और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उनकी व्यापक लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें एक रणनीतिक दांव के रूप में मैदान में उतारा था.

पार्टी का उद्देश्य था कि मिथिला संस्कृति से गहराई से जुड़ी उनकी पहचान और डिजिटल लोकप्रियता को अलीनगर जैसी अहम सीट पर वोटों में बदला जाए और यह दांव सफल भी साबित हुआ. बता दें कि बिहार चुनाव के लिए मतगणना जारी है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के आंकड़े से कहीं आगे निकल चुकी है. इन सबके बीच एनडीए नेताओं की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़े- ‘तेजस्वी फेलस्वी हो गया, मैं तो हारकर जीता हूं’; ‘जयचंदों’ की हार पर क्या बोले तेजप्रताप?

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago