देश

मंत्रियों ने माहौल बनाए रखा, 29 में 28 की जीत; जानिए कितने मतों के अंतर से मिली फतह?

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने NDA की प्रचंड बहुमत वाली सरकार का रास्ता साफ कर दिया है. इस जीत में मौजूदा मंत्रिमंडल का प्रदर्शन शानदार रहा है. चुनाव लड़ने वाले 29 मंत्रियों में से 28 ने अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं, जिससे यह साबित होता है कि जनता ने उनके कामकाज पर भरोसा जताया है. दोनों डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय सिन्हा (लखीसराय) ने मजबूत अंतर से जीत हासिल की. हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बीच केवल एक अपवाद रहा. चकाई सीट से मंत्री सुमित सिंह हार गए हैं.

बिहार प्रचंड बहुमत के साथ फिर NDA सरकार बन रही है. 243 सीटों में 29 सीटों पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था. इसमें 28 मंत्रियों में जीत हासिल की है. इनमें दोनों डिप्टी CM भी शामिल हैं. जानिए कहां से किसे और कितने मतों के अंतर से जीत मिली है.

उपमुख्यमंत्रियों ने भारी मातों से जीत हासिल की

  1. सम्राट चौधरी (बीजेपी, तारापुर): उपमुख्यमंत्री- 45,820 वोटों से जीते
  2. विजय सिन्हा (बीजेपी, लखीसराय): उपमुख्यमंत्री- 24,940 वोटों से जीते

जीतने वालें अंन्य मंत्रियों की लिस्ट

  1. सोनबरसा: मद्यनिषेद मंत्री रत्नेश सदा ने कांग्रेस की सरिता देवा को 13,454 वोटों से हराया.
  2. अमरपुर: मंत्री जयंत राज 33,208 वोटों से चुनाव जीत गए.
  3. सरायरंजन: मंत्री विजय चौधरी ने राजद के अरविंद कुमार सहनी को 20,798 वोटों से हराया.
  4. अमनौर: बीजेपी के कृष्ण कुमार मंटू ने राजद के सुनील कुमार को 3,823 वोटों से हराया.
  5. सुपौल: ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कांग्रेस की मीना तुल्लाह रहमानी को करीब 30 हजार वोटों से हराया.
  6. छातापुर: मंत्री नीरज सिंह बबलू 16,178 वोटों से जीत गए.
  7. भोरे: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने CPI-ML को 16,163 वोटों से हराया.
  8. नालंदा: मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को 33 हजार वोटों से हराया.
  9. बहादुरपुर: जदयू के मदन सहनी ने राजद के भोला यादव को 12,011 वोटों से हराया.
  10. जाले: मंत्री जीवेश कुमार मिश्र ने कांग्रेस के श्रृषि मिश्रा को 21,862 वोटों से हराया.
  11. बिहार शरीफ: मंत्री सुनील कुमार ने कांग्रेस के उमैर खान को 29,168 वोटों से हराया.
  12. कुढ़नी: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सुनील कुमार सुमन को 9,718 वोटों से हराया.
  13. सीवान: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने राजद के अवध बिहारी चौधरी को 9,370 वोटों से हराया.
  14. साहेबगंज: मंत्री राजू कुमार सिंह ने राजद के पृथ्वीनाथ राय को 13,522 वोटों से हराया.
  15. फुलपरास: मंत्री शीला कुमारी मंडल ने कांग्रेस के सुबोध मंडल को 14,099 वोटों से हराया.
  16. सिकटी: मंत्री विजय कुमार मंडल ने VIP कैंडिडेट हरि नारायण प्रमाणिक को 19,322 वोटों से हराया.
  17. हरसिद्धि: मंत्री कृष्ण नंदन कुमार ने राजद के राजेंद्र कुमार को 7,095 वोटों से हराया.
  18. बेतिया: मंत्री रेणु देवी ने कांग्रेस के वशी अहमद को 22,373 वोटों से हराया.
  19. झंझारपुर: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने CPI के रामनारायण यादव को 54,849 वोटों से हराया.
  20. धमदाहा: मंत्री लेसी सिंह ने राजद के संतोष कुशवाहा पर 50 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की.
  21. बछवाड़ा: खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता भी चुनाव जीते.
  22. कल्याणपुर: महेश्वर हजारी ने 38,586 वोटों से जीत हासिल की.
  23. दरभंगा: संजय सरावगी ने VIP कैंडिडेट उमेश सहनी को 24 हजार से अधिक वोटों से हराया.
  24. गया टाउन: मंत्री डॉ. प्रेम कुमार 20 हजार वोट से जीतकर 9वीं बार विधायक बने.
  25. बांकीपुर: नितिन नवीन 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए.

केवल एक हार

चकाई से लड़ रहे मंत्री सुमित सिंह करीब 13 हजार वोटों से हार गए हैं. सुमित सिंह ने 2020 में इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी और NDA को समर्थन देकर मंत्री बने थे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘सड़क पर चीखती रही लड़की, नहीं माने मनचले!’ बिहार के जमुई में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल

Jamui Viral Video : जमुई का एक कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में…

32 minutes ago

परीक्षा, मोबाइल और ChatGPT… IIT बॉम्बे छात्र की मौत से उठे कई सवाल

IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल में मौत हो गई.…

40 minutes ago

21 या 22 सितंबर? परिवर्तिनी एकादशी की तारीख पर बड़ा भ्रम, नोट करें सही डेट

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी 2026 का व्रत उदया तिथि के अनुसार 22 सितंबर को…

45 minutes ago

एशियन गेम्स में भारतीय शूटरों का जलवा! तीन सिल्वर से किया श्रीगणेश, इलावेनिल वलारिवन ने जीते दो पदक

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है. भारत ने शूटिंग में…

1 hour ago

कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लेंगी ममता बनर्जी? नंदीग्राम उपचुनाव में ‘दीदी’ के सरेंडर पर कल्याण बनर्जी ने बोला हमला

नंदीग्राम उपचुनाव में TMC उम्मीदवार के नाम वापसी और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन के बाद…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र 2026: 8 या 9 दिन? महासंयोग देख पंडित भी हैरान, नोट करें सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस…

1 hour ago