Bihar Election 2025: राज्य में चुनावी बिगुल बज चुका है और सियासी पारा चरम पर है. राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को होना है. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस बार मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है, जबकि जनसुराज पार्टी समेत कई अन्य दल भी मैदान में हैं.
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. नामांकन की प्रक्रिया 10 से 17 अक्टूबर तक चली और 18 अक्टूबर को जांच हुई. 315 नामांकन खारिज हुए और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया.
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक बार फिर राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के सतीश कुमार यादव और जनसुराज पार्टी के चंचल सिंह से है. यह सीट लालू परिवार का गढ़ रही है. 2010 में सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था लेकिन 2015 और 2020 में तेजस्वी ने उन्हें मात दी थी.
तेज प्रताप यादव (Tej Prtap Yadav) इस बार जनशक्ति जनता दल से महुआ सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं. उनके खिलाफ राजद के मुकेश रौशन, लोजपा (रामविलास) के संजय सिंह और जनसुराज पार्टी के इंद्रजीत प्रधान मैदान में हैं. यह सीट हाई-प्रोफाइल बन गई है क्योंकि तेज प्रताप ने राजद से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) इस बार तारापुर से चुनाव लड़ रहे हैं जो पहले JDU का गढ़ था. उनके खिलाफ राजद के अरुण कुमार और जनसुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह हैं. यह सीट जातीय समीकरणों के कारण बेहद संवेदनशील मानी जा रही है.
बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) लगातार चार बार लखीसराय सीट जीत चुके हैं. इस बार उनके खिलाफ कांग्रेस के अमरेश कुमार और जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार समेत कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है.
लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) बीजेपी से अलीनगर सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा और जनसुराज पार्टी के विप्लव चौधरी से है. 2020 में वीएसआईपी ने इस सीट पर जीत दर्ज कर राजद को चौंका दिया था.
हरनौत सीट से JDU के हरि नारायण सिंह, कांग्रेस के अरुण कुमार और जनसुराज पार्टी के कमलेश पासवान मैदान में हैं. यह सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक शुरुआत का निशान है. अटकलें थीं कि उनके बेटे निशांत कुमार को टिकट मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
तेज प्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय (Dr. Karishma Rai) राजद (RJD) से परसा सीट पर उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ JDU के छोटे लाल राय और जनसुराज पार्टी के मोसाहेब महतो हैं. पारिवारिक विवाद के बाद तेज प्रताप ने अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
हसनपुर सीट पर इस बार राजद ने माला पुष्पम को उतारा है जबकि JDU से राज कुमार राय मैदान में हैं. यह सीट तेज प्रताप यादव की पूर्व सीट रही है और अब एक बार फिर JDU और राजद आमने-सामने हैं.
पहले चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान होगा उनमें
ये भी पढ़ें-PK ने बदला गेम, जन सुराज ने बनाया पलटवार का प्लान; गोपालगंज प्रशांत किशोर का ‘खुला चैलेंज’
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण बेहद रोमांचक और निर्णायक होने वाला है. हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा, पारिवारिक सियासत, जातीय समीकरण और गठबंधन की रणनीति सब मिलकर इस चरण को बेहद दिलचस्प बना रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…