Bihar Election 2025: राज्य में चुनावी बिगुल बज चुका है और सियासी पारा चरम पर है. राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को होना है. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस बार मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है, जबकि जनसुराज पार्टी समेत कई अन्य दल भी मैदान में हैं.
पहले चरण की तस्वीर
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. नामांकन की प्रक्रिया 10 से 17 अक्टूबर तक चली और 18 अक्टूबर को जांच हुई. 315 नामांकन खारिज हुए और 61 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया.
राघोपुर- तेजस्वी यादव की अग्निपरीक्षा
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक बार फिर राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के सतीश कुमार यादव और जनसुराज पार्टी के चंचल सिंह से है. यह सीट लालू परिवार का गढ़ रही है. 2010 में सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था लेकिन 2015 और 2020 में तेजस्वी ने उन्हें मात दी थी.

महुआ- तेज प्रताप यादव की नई राह
तेज प्रताप यादव (Tej Prtap Yadav) इस बार जनशक्ति जनता दल से महुआ सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं. उनके खिलाफ राजद के मुकेश रौशन, लोजपा (रामविलास) के संजय सिंह और जनसुराज पार्टी के इंद्रजीत प्रधान मैदान में हैं. यह सीट हाई-प्रोफाइल बन गई है क्योंकि तेज प्रताप ने राजद से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

तारापुर- सम्राट चौधरी की प्रतिष्ठा
बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) इस बार तारापुर से चुनाव लड़ रहे हैं जो पहले JDU का गढ़ था. उनके खिलाफ राजद के अरुण कुमार और जनसुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह हैं. यह सीट जातीय समीकरणों के कारण बेहद संवेदनशील मानी जा रही है.

लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा का गढ़
बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) लगातार चार बार लखीसराय सीट जीत चुके हैं. इस बार उनके खिलाफ कांग्रेस के अमरेश कुमार और जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार समेत कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है.
![]()
अलीनगर- मैथिली ठाकुर की एंट्री
लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) बीजेपी से अलीनगर सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा और जनसुराज पार्टी के विप्लव चौधरी से है. 2020 में वीएसआईपी ने इस सीट पर जीत दर्ज कर राजद को चौंका दिया था.

हरनौत- नीतीश कुमार की विरासत
हरनौत सीट से JDU के हरि नारायण सिंह, कांग्रेस के अरुण कुमार और जनसुराज पार्टी के कमलेश पासवान मैदान में हैं. यह सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक शुरुआत का निशान है. अटकलें थीं कि उनके बेटे निशांत कुमार को टिकट मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

परसा- पारिवारिक सियासत का रंग
तेज प्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय (Dr. Karishma Rai) राजद (RJD) से परसा सीट पर उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ JDU के छोटे लाल राय और जनसुराज पार्टी के मोसाहेब महतो हैं. पारिवारिक विवाद के बाद तेज प्रताप ने अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

हसनपुर- तेज प्रताप की पुरानी सीट
हसनपुर सीट पर इस बार राजद ने माला पुष्पम को उतारा है जबकि JDU से राज कुमार राय मैदान में हैं. यह सीट तेज प्रताप यादव की पूर्व सीट रही है और अब एक बार फिर JDU और राजद आमने-सामने हैं.
पहले चरण की सीटें
पहले चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान होगा उनमें
- बिहारीगंज
- सिंहेश्वर (एससी)
- सोनबर्षा (एससी)
- आलमनगर
- मधेपुरा
- सहरसा
- महिषी
- सिमरी बख्तियारपुर
- कुशेश्वर अस्थान (एससी)
- गौरा बौराम
- बेनीपुर
- दरभंगा ग्रामीण
- दरभंगा
- हायाघाट
- अलीनगर
- बहादुरपुर
- केवटी
- जाले
- गायघाट
- औराई
- मीनापुर
- बोचहा (एससी)
- सकरा (एससी)
- कुरहनी
- कांटी
- मुजफ्फरपुर
- बरुराज
- पारू
- साहेबगंज
- बैकुंठपुर
- गोपालगंज
- कुचायकोटे
- भोरे (एससी)
- बरौली
- हथुआ
- सिवान
- जीरादेई
- दरौली (अनुसूचित जाति)
- रघुनाथपुर
- दरौंधा
- बड़हरिया
- गोरियाकोठी
- महाराजगंज
- एकमा
- मांझी
- बनियापुर
- तरैया
- मढ़ौरा
- छपरा
- गरखा (एससी)
- अमनौर
- परसा
- सोनपुर
- हाजीपुर
- लालगंज
- वैशाली
- महुआ
- राजापाकर (एससी)
- राघोपुर
- महनार
- पातेपुर (एससी)
- कल्याणपुर (एससी)
- वारिसनगर
- समस्तीपुर
- उजियारपुर
- मोरवा
- सरायरंजन
- मोहिउद्दीननगर
- विभूतिपुर
- रोसेरा (एससी)
- हसनपुर
- चेरिया बरियारपुर
- बछवाड़ा
- तेघरा
- मटिहानी
- साहेबपुरकमाल
- बेगूसराय
- बखरी (एससी)
- अलौली (अनुसूचित जाति)
- खगरिया
- बेलदौर
- परबत्ता
- तारापुर
- मुंगेर
- जमालपुर
- सूर्यगढ़ा
- लखीसराय
- शेखपुरा
- बरबीघा
- अस्थावां
- बिहारशरीफ
- राजगीर (एससी)
- इस्लामपुर
- हिलसा
- नालन्दा
- हरनौत
- मोकामा
- बाढ़
- बख्तियारपुर
- दीघा
- बांकीपुर
- कुम्हरार
- पटना साहिब
- फतुहा
- दानापुर
- मनेर
- फुलवारी (एससी)
- मसौढ़ी (एससी)
- पालीगंज
- बिक्रम
- संदेश
- बड़हरा
- आरा
- अगिआंव (एससी)
- तरारी
- जगदीशपुर
- शाहपुर
- ब्रह्मपुर
- बक्सर
- दुमरांव
- राजपुर (एससी)
ये भी पढ़ें-PK ने बदला गेम, जन सुराज ने बनाया पलटवार का प्लान; गोपालगंज प्रशांत किशोर का ‘खुला चैलेंज’
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण बेहद रोमांचक और निर्णायक होने वाला है. हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा, पारिवारिक सियासत, जातीय समीकरण और गठबंधन की रणनीति सब मिलकर इस चरण को बेहद दिलचस्प बना रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

