चुनाव

तेज प्रताप यादव के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले! इस सांसद ने दे दिया बड़ा संकेत, अब क्या होगा राजद नेता का अगला दांव?

Ravi Kishan Praises Tej Pratap: बिहार में विधानसभा चुनाव अपने पीक पर है. पहले फेज में हुई बंपर वोटिंग ने बिहार की राजनीतिक मिजाज को गर्मा दिया है. महागठबंधन जहां इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन करना चाहता है. तो वहीं एनडीए की कोशिश है कि एक बार फिर बिहार की गद्दी पर उनका कब्जा हो. इसी को लेकर देश भर के नेता लगातार बिहार के दौरे कर रहे हैं. कई बार पक्ष और विपक्ष के नेता पटना एयरपोर्ट पर टकरा जाते हैं. कोई एक दूसरे से मिलकर हालचाल पूछते हैं तो कोई दूर से ही सलाम करके निकल जाते हैं.

ऐसा ही वाकया पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को देखने को मिला. जहां गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन और तेज प्रताप यादव टकरा गये. दोनों नेताओं को एक साथ देख मीडिया ने दोनों को घेर लिया और सवाल पूछने लगे.

चुनाव प्रचार के बाद पटना एयरपोर्ट पर लौट रहे दोनों नेता जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो मीडिया कर्मियों ने रवि किशन और तेज प्रताप से उन दोनों की मुलाकात से जुड़ा सवाल दाग दिया. जिसपर तेज प्रताप हंस पड़े. उन्होंने कहा कि हमारी जो सांसद रवि किशन जी से मुलाकात हुई है. वो ऐसा है कि वो भगवान के भक्त हैं और हम भी भगवान के भक्त हैं. इसलिए यह मुलाकात संभव हो पाई है.

…हम उनके ही साथ रहेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि हम तो पहले से कह रहे हैं कि जो बिहार से बेरोजगारी मिटाएगा, युवाओं को रोजगार देगा, हम उसके ही साथ रहेंगे.

तेज प्रताप का दिल कोमल है

बीजेपी सांसद रवि किशन ने तेज प्रताप यादव की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव का दिल बहुत कोमल है. इसलिए लोग उनसे बहुत प्रेम करते हैं. उनके जो दिल में रहता है वो बोल देते हैं. वो दिल से बोलते हैं, दिलवाले इंसान हैं और सबसे बड़ी बात भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं. रवि किशन ने आगे कहा कि महादेव की कृपा उनपर लगातार बनी हुई है.

तो इसलिए बीजेपी नेता कर रहे प्रशंसा

वहीं तेज प्रताप यादव से बीजेपी नेताओं के द्वारा उनकी तारीफ किये जाने से लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप कह रहे हैं कि भाजपा नेता आपकी प्रशंसा कर रहे हैं, तो क्यों नहीं करेंगे. हम भी टीका लगाते हैं और वो भी टीका लगाते हैं.

रवि किशन ने कही ये बात

तेज प्रताप यादव के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि भाजपा में लोग भोले भक्त हैं. इन सभी की लक्ष्य सेवा है और निस्वार्थ भाव से सेवा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कोई पर्सनल एजेंडा नहीं है. भाजपा तेज प्रताप यादव के लिए अपना पूरा सीना खोले रखती है. तेज प्रताप यादव निस्वार्थ सेवक हैं. इनकी ऐसी ही छवि है और यह बात किसी से छिपी नहीं है.

ये भी पढ़ें- G20 समिट का बहिष्कार! ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले सम्मेलन में अमेरिकी अधिकारियों को न भेजने की घोषणा की, बताई ये वजह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे फेज का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है. जिस तरह से पहले फेज में वोटिंग हुई है. उसने राजनीतिक विश्लेषकों की नींद उड़ा दी है. अब दूसरे चरण के मतदान से पहले रवि किशन का तेज प्रताप को लेकर दिये गए इस बयान के कई मायने हैं. अब देखना यह है कि पार्टी और परिवार से दूर तेज प्रताप यादव का अगला राजनीतिक मूव क्या होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago