चुनाव

Bihar Election 2025: 14 को रिजल्ट…18 को शपथ! तेजस्वी की ‘CM रिटर्न्स’ स्क्रिप्ट तैयार?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी हो चुकी है साथ ही बिहार चुनाव को लेकर कई चैनलों के एग्जिट पोल भी आ चुके हैं. इन एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर NDA गठबंधन सत्ता में वापसी कर रही है. अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए बिहार में विपक्ष के नेता और महागठबंधन की ओर से CM पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फेंस में इस एग्जिट पोल को भी सिरे से नकारा दिया है.

एग्जिट पोल को नकारा

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बधुवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फेंस की, जिसमें उन्होंने दावा किया की महागठबंधन इस बार क्लीन स्वीप करने जा रही है. वहीं भाजपा पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे मतगणना को धीमा करने, जिला मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च निकालने या ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमारे लोग डरेंगे नहीं. हम वोट चुराने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े.

हम गलतफहमी नहीं पालते- तेजस्वी

एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम न तो खुश हैं न ही सर्वे को लेकर गलतफहमी पालते हैं. ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव हैं, जो अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं. यह सिर्फ प्रोपेगैंडा है. इस बार वोटिंग की काउंटिंग में गड़बड़ी नहीं होने देंगे. तेजस्वी यादव ने कहा कि एग्जिट पोल दिखाने वाले चैनलों ने तो 11 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर भी चला दी थी. अब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में किस स्तर की पत्रकारिता हो रही है.

14 को परिणाम और 18 को शपथ !

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा,

इस बार जनता ने इस सरकार के खिलाफ भारी मतदान किया है और बदलाव आ रहा है. अब अगर-मगर की कोई गुंजाइश नहीं बची है. मैं पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. हमने पहले कहा था कि नतीजे 14 तारीख को घोषित होंगे और शपथ ग्रहण समारोह 18 तारीख को होगा. हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उससे पता चलता है कि भाजपा और एनडीए अपनी जमीन खो रहे हैं; लोग बेचैन और चिंतित हैं.

उन्होंने दावा किया कि 18 तारीख को सरकारी नौकरी देने वाली सरकार शपथ लेगी.

ये भी पढे़ं: बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन की रणनीति तैयार, हॉर्स ट्रेडिंग से बचने की प्लानिंग

बिहार चुनाव रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर दिन शुक्रवार को आने वाले हैं. हालांकि इस चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में NDA सरकार वापसी करते नजर आ रही है. आपको बता दें कि ये एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं, असल नतीजे 14 नवंबर को ही आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago