देश

R&AW प्रमुख पराग जैन को कैबिनेट सचिवालय में सिक्योरटी-सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार, SPG और राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे

देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा अहम फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के प्रमुख पराग जैन (IPS:1989:PB) को सचिव (सिक्योरिटी), कैबिनेट सचिवालय का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है. यह पद केंद्र की सुरक्षा नीति और प्रशासनिक निगरानी में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा आज (बुधवार) के जारी आदेश के अनुसार, पराग जैन को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है. वे इस पद को तब तक संभालेंगे जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती या अगला आदेश जारी नहीं होता है.

लंबे अरसे बाद सचिव (सिक्योरिटी) पद पर पोस्टिंग

कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सिक्योरिटी) का पद हरिनाथ मिश्रा (IPS:1990:KL) के 31 जुलाई 2025 को रिटायर होने के बाद से खाली था. केंद्र सरकार ने पहले इस पद पर आर. ए. चंद्रशेखर (IPS:1991:KL), विशेष निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो को नियुक्त किया था. लेकिन पदभार ग्रहण करने से पहले ही उन्हें केरल पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया गया, जिसके चलते वे अपने राज्य कैडर में वापस चले गए.

इस दौरान, मनोज गोविल (IAS:1991:MP), सचिव (कोऑर्डिनेशन), कैबिनेट सचिवालय, को इस पद का कार्यभार सौंपा गया था. अब पराग जैन के नियुक्त होने से इस पद पर स्थिरता आई है.

सुरक्षा तंत्र में अहम भूमिका निभाता है यह पद

सचिव (सिक्योरिटी) कैबिनेट सचिवालय का पद केंद्र की सुरक्षा नीति में रणनीतिक भूमिका निभाता है. यह पद सीधे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का प्रशासनिक मुखिया होता है जो प्रधानमंत्री और उनके परिवार को आधिकारिक निवास पर सुरक्षा मुहैया कराने वाली एलिट सुरक्षा एजेंसी है.

SPG की संवेदनशील जिम्मेदारियों को देखते हुए, सचिव (सिक्योरिटी) का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. पराग जैन जैसे अनुभवी अधिकारी को यह जिम्मेदारी मिलना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा.

इनके अनुभव और कुशलता का मिलेगा लाभ

पराग जैन 1989 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर में खुफिया तंत्र और सुरक्षा मामलों में लंबा अनुभव हासिल किया है. उनकी नियुक्ति से सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- NCERT पेपर सप्लाई में प्राइस-फिक्सिंग: CCI की Satia, Silverton, Shreyans Industries समेत 6 पेपर मिलों पर रेड

Also Follow Bharat Express on Youtube

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

1 minute ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

3 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

15 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

27 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

37 minutes ago