Upendra Kushwaha Late Night Meeting: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नाराज बताये जा रहे हैं. जिसकी वजह से बीजेपी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी का कारण महुआ विधानसभा सीट है. जो अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में चली गई है. इस वजह से मंगलवार देर रात बीजेपी के कई नेता कुशवाहा से मिलने उनके घर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि इन नेताओं में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राज, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और वरिष्ठ बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा थे. जो आधी रात को कुशवाहा के घर पहुंचे. सभी नेताओं ने सुबह 4 बजे तक बैठक की. इस दौरान सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी फोन पर बात की गई. हालांकि इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकल सका.
रातभर इस राजनीतिक मान-मनौवल के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने आज बुधवार को अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपने नेताओं के साथ 12:30 बजे मीटिंग करेंगे. जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला किया जा सकता है. जानकारी मिल रही है कि बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे. जिसमें वो कई बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
कई दिनों तक चले राजनीतिक उठापटक के बाद रविवार को एनडीए ने बिहार चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फॉर्मूला घोषित किया था. जिसमें जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गईं. जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6-6 सीटें दी गईं.
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारा- मांझी और कुशवाहा की नाराजगी दूर, दोनों के दल अब 7-7 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
सीट शेयरिंग फॉर्मूला बाहर आते ही उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी साफ दिख रही थी. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी जारी किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि “आप सभी से क्षमा चाहता हूं, मन के अनुकूल सीटें नहीं मिल पाई. आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा. लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो नहीं दिखती हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…