दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में सुबह से काफी हलचल है. कार्यकर्ता और नेता उम्मीद जता रहे हैं कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएंगे. नतीजों को देखते हुए वहां जश्न की तैयारियां भी की जा रही हैं, कार्यलाय पर पूरियां और मिठाइयां जैसे पकवान बनाएं जा रहे हैं. साथ ही, परिणाम आने के बाद संभावित भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी गई है.
आज पांच बड़े राज्यों के साथ-साथ पांच अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी सामने आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी और उसके बाद ईवीएम (EVM) के वोट गिने जाएंगे.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. असम में भाजपा अपनी सरकार बनाए रखने की कोशिश कर रही है. वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी मुकाबला दिलचस्प है, जहां क्षेत्रीय पार्टियों और राष्ट्रीय गठबंधनों के बीच सीधी भिड़ंत है.
ये भी पढ़ें: बंगाल में रिजल्ट से पहले बवाल! CM ममता के सीट पर मतगणना से पहले TMC-BJP में भिड़ंत
मतगणना के दौरान सुरक्षा और साफ-सुथरी प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं. सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं और पुलिस बल तैनात है. बाहर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए जरूरी कदम उठाए हैं, जैसे धारा 144 लागू करना. उम्मीद है कि दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी और यह तय होने लगेगा कि किसकी सरकार बन रही है.
-भारत एक्सप्रेस
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…