खेल

IPL 2026: क्या जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं शुभमन गिल? डैनी मोरिसन के सवाल पर कप्तान का जवाब वायरल

Shubman Gill Marriage: भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं. क्रिकेटर के फैंस के बीच हमेशा ये जानने की उत्सुकता रहती है कि आखिर गिल का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है. अब इसी सस्पेंस के बीच IPL 2026 में कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसने गिल के फैंस को हैरान कर दिया है और अब सोशल मीडिया पर हर तरफ ये खबर फैल रही है कि क्रिकेटर जल्द ही शादी करने वाले हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है इन खबरों के पीछे की सच्चाई.

टॉस के वक्त माहौल हुआ रोमांटिक

दरअसल, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया है. मैच शुरू होने से पहले जब टॉस के लिए शुभमन गिल मैदान पर आए, तो उनके साथ मशहूर ब्रॉडकास्टर डैनी मोरिसन भी मौजूद थे. गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, तभी डैनी ने अपने मजाकिया अंदाज में शुभमन के सामने एक गुगली डाल दी. मोरिसन ने सीधे पूछ लिया- “गिल, क्या अभी भी शादी की घंटियां नहीं बज रही हैं? क्या हमें कुछ जानना चाहिए?”

इस अचानक किए गए सवाल को सुनने के बाद शुभमन को भी हल्का झटका लगा. चेहरे पर मुस्कान तो थी लेकिन हैरानी भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी. गिल ने तभी एक छोटा सा जवाब दिया- “नहीं, अभी ऐसा कुछ नहीं है.” मोरिसन ने भी बात को ज्यादा नहीं खींचा और मुस्कुराते हुए पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ मुड़ गए.

पुराना है डैनी मोरिसन का इश्किया कनेक्शन

मजेदार बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब डैनी मोरिसन ने गिल की टांग खींची हो. इससे पहले भी IPL 2025 में डैनी ने गिल को इसी अंदाज से छेड़ा था. हालांकि शुभमन हमेशा यही कहते हैं कि वे सिंगल हैं और पिछले 3 सालों से वो रिलेशनशिप में नहीं हैं. साथ ही अक्सर उन्हें ये भी कहते हुए देखा जाता है कि उनका पूरा फोकस फिलहाल सिर्फ और सिर्फ अपने क्रिकेट पर है.

ये भी पढ़ें- GT vs PBKS: पंजाब ने दिया 164 का टारगेट, सूर्यांश शेडगे की धमाकेदार फिफ्टी

गुजरात की टीम में नया चेहरा

मैदान पर चल रही इस मस्ती के बीच क्रिकेट के लिहाज से गुजरात टाइटंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम ने इस मैच में शाहरुख खान की जगह युवा ऑलराउंडर निशांत सिंधु को मौका दिया. निशांत के लिए ये पल काफी खास रहा क्योंकि ये उनका IPL डेब्यू मैच है.

2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा रहे निशांत को पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वहां उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला. 2025 की नीलामी में गुजरात ने उन पर भरोसा जताया और आखिरकार घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें ‘डेब्यू कैप’ के रूप में मिला.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

47 seconds ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

12 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

20 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

38 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

44 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

54 minutes ago