सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा हाई हो चुका है. बीजेपी 80 सीटों पर जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. जिसके तहत भाजपा के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के बीच पहुंचकर वोट देने की अपील कर रहे हैं. सीएम योगी ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सरकार की सख्त कानून व्यवस्था का जिक्र किया.
सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि “हम सिर्फ को राम को लाते नहीं हैं, बल्कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनते हैं, उनका ‘राम नाम सत्य’ भी करवा देते हैं. CM योगी ने आगे कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि बेटी और व्यापारी रात में सुरक्षित निकल सकते हैं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि प्रभु रामलला का नाम लेकर जीवन जीते हैं. राम के बिना कोई भी काम नहीं होता है, लेकिन जब कोई अपराधी या फिर माफिया समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है तो उसका राम नाम सत्य भी किया जाता है. उत्तर प्रदेश में 10 साल पहले जो सिर्फ सपने में सोचा जा सकता था, आज वो हकीकत बन गया है. ऐसा इसलिए भी मुमकिन हुआ है क्योंकि आपके एक एक वोट की कीमत जो है, उसी ने ये बनाया है.
सीएम ने कहा, “अगर एक वोट आपका गलत जगह पड़ जाता है, तो देश भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबता है. देश में अराजकता फैलती है. पहले त्योहारों पर कर्फ्यू लगता था, लेकिन अब शान से लोग अपना त्योहार मनाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…