देश

Jharkhand: श्री सनातन महापंचायत की रांची में बैठक, आमजन से किया गया घरों में राम-ध्वज लगाने का आह्वान

झारखंड के रांची स्थित प्रेस क्लब करमटोली में श्री सनातन महापंचायत की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. सनातन महापंचायत ने आमजन से अपने-अपने घरों में श्रीराम की तस्वीर वाला भगवा ध्वज लगाने का आह्वान किया. पदाधिकारी ललित ओझा के मुताबिक, शुक्रवार (5 अप्रैल) को हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिंदू संगठन की समिति के विस्तार तथा आने वाली रामनवमी पर विशेष महोत्सव 2024 को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया.

संवाददाता ने बताया कि श्री सनातन महापंचायत की बैठक में रांची महावीर मंडल, चैती दुर्गा पूजा समिति, रांची के विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधिमंडल जैसे बुटी मोड़, बड़गाई, बरियातू, मोरहाबादी, रातुरोड़, कचहरी, पंडरा, हेहल, बजरा, चुटिया, पुनदांग, अरगोड़ा, डोरण्डा, बिरसा चौक, कांके, हिनु, नामकुम, सामलौंग, कोकर आदि कई अखाड़ों के प्रतिनिधिमंडल, शहर के बुद्धिजीवी मातृशक्ति से जुड़े युवा शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा ने की. संचालन संजय कुमार जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय मिनोचा ने किया.

यह था महापंचायत का एजेंडा —

(1) महापंचायत के गठन का मूल उद्देश्य
(2) रामनवमी महोत्सव 2024 की विशेष तैयारी
(3) अखाड़ा सम्पर्क
(4) झंडा वितरण
(5) अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता होते रहनी चाहिए
(6) पूरे महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा
(7) उस्ताद प्रोत्साहन और अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा
(8) श्री सनातन महापंचायत के प्रचार-रथ से महावीर झंडे का वितरण एवं रामभक्तों को रामनवमी महोत्सव देखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

नई कमेटी का विस्तार किया गया—

श्री सनातन महापंचायत की 2024-25 की नई कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें मुख्य संरक्षक डाॅ. आशा लकड़ा, संजय सेठ, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल संरक्षक संजय कुमार जायसवाल, कृपा शंकर सिंह, मुकेश पांडे, रामधन वर्मन, अशोक पुरोहित, रमेश सिंह, शैलेशवर दयाल सिंह, राकेश सिंह, रिषी साहदेव, सुजीत सिंह मुख्य संयोजक ललीत नारायण ओझा, वरिष्ठ संयोजक संजय मिनोचा शशांक राज, संयोजक अनिल राम, संजीव चौधरी, राजेश प्रसाद, राहुल चौधरी चुने गए.

इन पदों पर भी नियुक्ति की गई—

महिला विंग में नीतू सिंह, पूनम सिंह और कुमुद झा जोड़ी गईं
युवा समन्वय: संजय महतो, बबन बैठा, चन्दन प्रजापति, शुभम जायसवाल, रौनक चौधरी
कला संयोजक: आशुतोष दिवेदी
सरना सनातन समन्वय: नकुल तिर्की
मीडिया विंग: अमित चौधरी राहुल कुमार दुबे
कार्यालय प्रभारी: शिव किशोर शर्मा
रांची महानगर संयोजक: युवराज पासवान
सह संयोजक: सत्यजीत कुमार, संजीत सिंह, सुभाष साहू, राहुल सिन्हा, चंकी राना, रणधीर रजक
ग्रामीण समन्वय: महेश महतो सोनू, राजकिशोर साहू
सोशल मीडिया प्रभारी: मेहुल प्रसाद, मंटू दुबे

महापंचायत ने सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, जिसमें मुख्य रूप से किशोर साहू, राजीव रंजन मिश्रा, रवि कुमार, पिंकू, दीपक ओझा, शंकर दुबे, रामधन वर्मन, अशोक पुरोहित, मुकेश पांडे, संजय मिनोचा, प्रमोद सारस्वत, गोपाल पारिख, रिषी साहदेव, सुजित सिंह, दिलीप कुमार, राधे सिन्हा, पुरंदर सिंह, रणधीर रजक, संतोष सिंह, संजीत सिंह, रोहित पांडे, मणिकांत, सतीश सिंह, गौरव भाटिया सहित सैकड़ों सनातनियों को सम्मानित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago