दुनिया

हिंदू मंदिर पर भारतवंशी ने किया मुकदमा, श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर से मांगा 10 लाख डॉलर का मुआवजा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

अमेरिका में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. भारतीय मूल के अमेरिकी शख्स ने एक हिंदू मंदिर पर मुकदमा दायर किया है. उसका आरोप है कि मंदिर प्रबंधन ने उनके 11 वर्षीय बेटे का इस्तेमाल मंदिर की ब्रांडिंग के लिए किया गया है.

मंदिर के खिलाफ दायर किया मुकदमा

मंदिर के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले विजय चेरुवु ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टेक्सास के शुगर लैंड में स्थित अष्टलक्ष्मी मंदिर का ये पूरा मामला है. उन्होंने बताया कि मंदिर ने उनके बेटे को भगवान विष्णु की तरह दिखाया और उसके कंधों पर गर्म रॉड से दागा गया. अब इसके लिए उन्होंने 10 लाख डॉलर के मुआवजे की मांग की है.

विजय चेरुव ने कहा, “ये घटना पिछले साल अगस्त के महीने में हुई थी. उनके बेटे को इसके लिए काफी दर्द सहना पड़ा था, बल्कि अब उसे जिंदगीभर के लिए एक जख्म मिल गया है.” विजय चेरुव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी कि “जब मैंने अपने बेटे को देखा तो चौंक गया. मुझे समझ में नहीं आ रहा था, आखिर उसके साथ ये क्या हुआ है. अब मेरे बेटे की भलाई और उसकी देखरेख मेरी सबसे बड़ी चिंता और जिम्मेदारी है.”

10 लाख डॉलर का मुआवजा मांगा

बता दें कि विजय चेरुव ने फोर्ट बेंड काउंटी में मंदिर प्रबंधन के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे के मुताबिक, चेरुवु ने श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर और उसके संगठन जीयार एजुकेशनल ट्रस्ट से 10 लाख डॉलर मुआवजे की मांग की है.

यह भी पढ़ें- Israel Vs Iran: ईरानी हमले की आशंका से इजरायल ने ब्लॉक किया GPS, सैनिकों की छुट्टियां रद्द, यहूदी-इस्लामिक देशों में तनाव इतना क्यों बढ़ा?

लोहे की रॉड से दागने का आरोप

विजय ने बताया कि पिछले साल अगस्त के महीने में श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर में एक समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए. समारोह में तीन बच्चे भी शामिल हुए थे. जिसमें उनका बेटा भी था. आरोप है कि बच्चे की इच्छा के बिना और उसके परिवार को जानकारी न देकर लोहे की गर्म रॉड से उनके बेटे को दागा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

7 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

16 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

28 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

29 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

59 minutes ago