चुनाव

Congress ने देश को तो JMM प्रदेश को बांटने की नीति से कर रही है काम, Jharkhand में हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में चुनावी जनसभा में जाति के नाम पर बांटने की साजिश पर करारा हमला बोला. उन्होंने लोगों से अपील की कि आप लोग जाति के नाम पर मत बंटे. कांग्रेस और विपक्ष के लोग आपको जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे. जब आपके ऊपर संकट आएगा तो कोई आपके साथ खड़ा नही होगा. कांग्रेस यही काम 1947 से करती आई है. कांग्रेस ने देश को, आरजेडी ने बिहार और झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड के साथ यही बांटने का खेल कर रही है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में हजारीबाग, बड़कागांव में सभा करके साफ कर दिया की वह अपने एजेंडा पर आक्रमक तौर पर कायम हैं. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में रामनवमी के जुलूस निकले इसी का इंतज़ार है. जो लोग कहते थे अयोध्या में राममंदिर नही बन सकता, वो लोग देख रहे हैं कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ है. प्रभु रामलला सदियों बाद अपने धाम में विराजमान हो गए हैं और हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है.

अयोध्या तो बस शुरुआत है

अयोध्या तो बस शुरुआत है. मथुरा में भी श्रीकृष्ण लला की अपने धाम में वापसी अवश्य होगी. विरासत और विकास का समन्वय कैसे हो सकता है, सुरक्षा और सुशासन का समन्वय कैसे हो सकता है, इसका उदाहरण सिर्फ भाजपा प्रस्तुत कर सकती है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न और धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड को केवल भाजपा संवार सकती है. झारखंड चुनाव के लिए घोषित भाजपा के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी हर हाल में पूरी होती है.

विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए भाजपा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में JMM, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है. उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया.

औरंगज़ेब से की आलमगीर आलम की तुलना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड की सरकार में आलमगीर नामक एक मंत्री आया जिसने झारखंड वासियों का पैसा लूटा. उसके नौकरों और परिवार के लोगों के पास करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुई. लूट का इससे घटिया स्तर और क्या हो सकता है?

उत्तर प्रदेश मॉडल के लिए झारखंड में भाजपा चाहिए

उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बालू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया, संगठित अपराध में संलिप्त माफिया को सरकार का संरक्षण हासिल है. राज्य में भाजपा की सरकार बनाइए, इन माफियाओं का उसी तरह खात्मा हो जाएगा, जैसे उत्तर प्रदेश में हुआ.

माफिया ऐसे गायब हुए, जैसे गधे के सिर से सींग

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में भी यही हाल था. माफिया सीना तान कर चलते थे. गरीबों, किसानों, नौजवानों की जान की कीमत नहीं थी. 2017 में भाजपा की सरकार बनी और उसके बाद माफियाओं पर बुलडोजर चलना प्रारंभ किया. आज तमाम दुर्दांत भू-माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ चुके हैं. कुछ जेल में है और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है. माफिया वहां से ऐसे गायब हो गए, जैसे गधे के सिर से सींग.

भाजपा की सरकारों ने दिया विकास का मॉडल

यूपी के सीएम ने कहा कि झारखंड में हो रहा चुनाव उन लोगों को जवाब देने का अवसर है, जिनको छला है. देश में जहां भी भाजपा की सरकार हैं, विकास का मॉडल दिया है. गरीबों को हिस्सा, किसानों को अधिकार और सम्मान, हर किसी को राशन और आयुष्मान की सुविधा, हर किसी के लिए मकान की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है.

डबल इंजन की सरकार

हरियाणा में हाल में हुए चुनाव के नतीजों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कई लोग कहते थे कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जीतेंगे, लेकिन वहां की जनता ने विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के लिए डबल इंजन की सरकार बनाई है.

कांग्रेस ने गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश आजाद होने के बाद जनता ने कांग्रेस को लंबे समय तक शासन का अवसर दिया. लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई. कांग्रेस की सरकार के समय चीन देश के अंदर घुसता था. आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं. पाकिस्तान को तो भारत का नाम सुनकर कंपकंपी हो जाती है. उसे सपने आते हैं कि भारत कभी भी हम पर हमला कर सकता है. सरकार ऐसी ही होनी चाहिए , जो दुश्मन को दहला सके. कांग्रेस और उसके साथियों ने कश्मीर की समस्या खड़ी की. मोदी जी ने समाधान किया. हर नौजवान को काम, हर किसान को सम्मान, हर बहन बेटी की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है.

(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

18 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

21 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

52 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

58 minutes ago