चुनाव

Delhi Election 2025: ‘आप’ के समक्ष पटेल नगर सीट पर जीत का चौका लगाने की चुनौती, भाजपा भी मजबूत

दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी. दिल्ली चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं. दिल्ली की पटेल नगर सीट 1993 में अस्तित्व में आई.

यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और पश्चिमी दिल्ली जिले के तीन उपविभागों में से एक है. पटेल नगर की सीट पर पिछले चुनावों में काफी दिलचस्प मुकाबला देखा गया है. यह दिल्ली की 12 आरक्षित सीटों में से एक है. इस सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कई बार चुनावी जंग देखने को मिली है.

यह सीट जाटव, दलित, जाट और पंजाबी मतदाताओं की निर्णायक संख्या के कारण अहम मानी जाती है. इस क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति कमजोर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने यहां लगातार अपनी पकड़ मजबूत की है.

पटेल नगर विधानसभा सीट का इतिहास

पटेल नगर विधानसभा सीट का इतिहास काफी रोचक है. इस सीट पर 1993 में पहली बार चुनाव हुए थे, इसमें बीजेपी ने विजय प्राप्त की थी. लेकिन बाद में कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत की और 1998 से 2008 तक इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखी. 2008 में कांग्रेस के राजेश लिलोठिया ने पार्टी के लिए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी, लेकिन 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने कदम जमाए और पटेल नगर में जीत से अपनी शुरुआत की. 2013 में आम आदमी पार्टी की वीणा आनंद ने चुनाव जीता और पार्टी ने 28 सीटों पर कब्जा किया था, जिसमें पटेल नगर सीट भी शामिल थी.

इसके बाद 2015 में आम आदमी पार्टी ने पटेल नगर सीट पर अपनी स्थिति और मजबूत की, जब हजारी लाल चौहान ने जीत दर्ज की. कांग्रेस और बीजेपी की उम्मीदें इस सीट पर लगभग समाप्त हो चुकी थीं. 2020 में राज कुमार आनंद ने फिर से आम आदमी पार्टी के लिए विजय हासिल की और बीजेपी को भारी शिकस्त दी.

पिछले 10 सालों से आप की पकड़

2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राज कुमार आनंद ने 73,463 वोट प्राप्त किए और जीत हासिल की. भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश रत्न को 42,528 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को 3,382 वोट ही मिले. 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हजारी लाल चौहान ने 68,868 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की. बीजेपी के कृष्णा तीरथ को 34,230 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजेश लिलोठिया को 10,766 वोट मिले.

पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र की एक और खास बात यह है कि यहां कुल 2,01,703 मतदाता हैं, जिनमें से 1,08,977 पुरुष और 92,693 महिला मतदाता हैं. यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

पटेल नगर की राजनीतिक स्थिति और उसके पास मौजूद पॉश इलाके दिल्ली की राजनीति में इसे एक प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र बनाते हैं, जहां आगामी चुनावों में फिर से दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.


ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: CM मोहन यादव की कैबिनेट मीटिंग में फैसला- 17 धार्मिक क्षेत्रों में होगी शराबबंदी


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

15 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

29 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

2 hours ago