चुनाव

दिल थामकर बैठिए! बिहार चुनाव के बीच 4 बजे कुछ बड़ा होगा, EC ने जारी किया पत्र

EC Press Conference: भारत निर्वाचन आयोग सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को शाम 4:15 बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विज्ञान भवन, नई दिल्ली में होगी. संभावना जताई जा रही है कि इसमें बिहार विधानसभा चुनाव और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े बड़े ऐलान हो सकते हैं.

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे. वहीं दूसरा चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. जिसमें 122 सीटों पर मतदाता चुनावी रण में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

कोई नई गाइडलाइंस जारी कर सकता है आयोग

ऐसे में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से चुनावी आचार संहिता, प्रचार की समय सीमा और ओपिनियन पोल को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं.

बिहार चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी

पिछले कुछ दिनों से कई टीवी चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे ओपिनियन पोल को लेकर भी चुनाव आयोग सतर्क नजर आ रहा है. आयोग पहले भी यह साफ कर चुका है कि मतदाताओं को प्रभावित करने वाले किसी भी फर्जी या भ्रामक सर्वे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर EC के द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि मतदान समाप्त होने तक किसी भी प्रकार का एग्जिट पोल का संचालन और प्रचार प्रतिबंधित है. ऐसे में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनावी माहौल में फैलने वाली गलत सूचनाओं पर रोक लगाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- डिप्लोमैटिक बैलेंस या डबल गेम? अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- “पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ाएंगे, पर इसकी कीमत भारत से ऐतिहासिक दोस्ती नहीं होगी”

SIR पर भी हो सकती है बात

इसके अलावा, आयोग देशभर में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान पर भी नई जानकारी साझा कर सकता है. SIR के तहत चुनाव आयोग के द्वारा नए वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं, वहीं पुराने या गलत प्रविष्टियों को हटाया जा रहा है. ताकि चुनावी रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जा सके. माना जा रहा है कि आयोग देशभर की मतदाता सूचियों को पूरी तरह अपडेट करना चाहता है.

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों का रोडमैप भी पेश कर सकता है.

राजनीतिक हलकों में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर उत्सुकता चरम पर है. क्योंकि चुनाव आयोग के नए ऐलान से ना सिर्फ बिहार बल्की आने वाले अन्य चुनावों में राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago