चुनाव

Bihar Election 2025: PK ने बता दिया आखिर क्यों लोगों ने किया इतना मतदान?

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा का चुनावी पारा हाई है. जहां पहले चरण के मतदाताओं ने बंपर वोटिंग कर 65 फीसदी का इतिहास रचा है. वहीं सबके मन में एक सवाल है कि ये वोटिंग बदलाव के लिए है या सत्ता में वापसी के लिए. इन सब सवालों पर विराम लगाते हुए जनसुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK Prashant Kishor) ने बता दिया कि ये वोटिंग बिहार में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए हुई है.

पहले फेज में 65% की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election) का पहला चरण पूरा हो चुका है. इस बंपर वोटिंग के कारण बिहार का 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया. बिहार में पहले चरण की वोटिंग में कहीं दिग्गज नेताओं ने अपनी किस्मत आजमाई है. इसी बीच जनसुराज के कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर ने 65 फीसदी मतदान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जाति और धर्म से उठकर लोगों ने वोट किया है.

प्रशांत किशोर का दावा, 65% से ज्यादा वोटिंग क्यों?

बिहार के चुनाव में एक नई पार्टी के रूप में जनसुराज काफी निर्णायक भूमिका में नजर आ रही है. इसी बीच पहले चरण का मतदान 06 नवंबर को पूरा हुआ. और इस वोटिंग में बिहार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. बिहार ने 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया. इस पर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बेतिया में मीडिया से बात करते हुए कहा-

“हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग आने वाले समय में जाति, धर्म और धन से ऊपर उठकर एक अच्छे समाज के लिए वोट करेंगे… आजादी के बाद पहली बार बिहार में इतनी बड़ी संख्या में वोट पड़े हैं… लोगों ने इतनी भारी संख्या में वोट इसलिए दिया है ताकि बिहार से भ्रष्टाचार का खात्मा हो सके”

ये भी पढ़ें: तेजप्रताप ने जारी किया JJD ओपिनियन पोल, ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी को झाड़ दिया

14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) काफी मजेदार नजर आ रहा है. 09 नवंबर की शाम से चुनाव प्रचार थम गया है. और अब आखिरी फेज यानी दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होनी है. इसके लिए 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण में 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत का दांव खेलेंगे. साथ ही चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को आएगा.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago