Bihar Chunav Gopal Mandal: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर हलचल तेज हो गई है. एनडीए ने सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तय कर लिया है. इस विधानसभा चुनाव में कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की आशंका जताई जा रही है.
इसी बीच आज 14 अक्तूबर दिन मंगलवार को गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं हटे. वो लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की मांग करते रहे.
मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं सीएम से मिलने आया हूं. मैं उनका सुबह 8:30 बजे से उनका इंतजार कर रहा हूं. मुझे टिकट चाहिये, बिना टिकट लिये मैं यहां से नहीं जाऊंगा.
दरअसल गोपाल मंडल को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट कटने का डर सता रहा है. इस वजह से वो दरभंगा के गोपालपुर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आए हैं.
बताया जा रहा है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफे की धमकी दे रहे थे. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उनके तेवर नर्म पड़ गए.
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दो-तिहाई विधायक दागी, आधे पर गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि जदयू पार्टी का नेतृत्व गोपाल मंडल से खफा है. उनके द्वारा लगातार दिये जा रहे विवादित और उटपटांग बयानों से पार्टी बार-बार असहज स्थिति में चली जा रही है. इसी वजह से उनके टिकट पर तलवार लटक रही है.
इसी बीच राजद छोड़ जदयू में आए पूर्व सांसद बुलो मंडल की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि जदयू इस बार गोपाल मंडल की जगह बुलो मंडल को इस सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…