चुनाव

चुनाव में एक-दूसरे को जमकर सुनाई खरी-खोटी, जीत के बाद उमड़ा प्यार, कल्पना सोरेन ने BJP सांसद को लगाया गले, तस्वीर बनी चर्चा का विषय

Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव के दौरान और रिजल्ट आने के बाद दोनों समय की तस्वीर काफी बदल जाती है. अक्सर देखा गया है कि जो नेता चुनावी प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिखाई देते हैं वही किसी समारोह आदि में बड़ी ही आत्मियता के साथ मिलते नजर आते हैं. ऐसा ही कुछ लोकसभा चुनाव-2024 का रिजल्ट आने के बाद झारखंड में दिखाई दिया है, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

यह तस्वीर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन की है. इस तस्वीर में वह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी की जीत के बाद उनको गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. बता दें कि अन्नपूर्णा ने लगातार दूसरी बार यहां से जीत दर्ज की है. ये तस्वीर इस लिए भी चर्चा का विषय है कि चुनाव प्रचार के दौरान जो गिले-शिकवे इनके बीच थे उनको विरोधी दलों की इन नेताओं न भुला दिया है.

ये भी पढ़ें-UP में भाजपा के काम न आया हिंदुत्व का नारा, सपा-कांग्रेस की इस ‘सोशल इंजीनियरिंग’ ने बिगाड़ा पूरा खेल…क्या 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी होगा इसका असर?

कल्पना सोरेन ने दी बधाई

उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, “झारखंड से विजयी दोनों महिला सांसद, आदरणीय बड़ी बहन श्रीमती जोबा मांझी जी और श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे अत्यंत खुशी है कि आप दोनों लोकसभा में झारखंड की आधी आबादी की सशक्त आवाज बन हमारे मुद्दों को देश के पटल पर रखेंगी और उनका स्थायी समाधान ढूंढेंगी. आप दोनों को जोहार.” बता दें कि कल्पना सोरेन भी अब गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतकर विधायक बन चुकी हैं.

कल्पना सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी को दी थी मात

बता दें कि कल्पना सोरेन जिस गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बनी हैं, वह उसी कोडरमा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है, जहां से अन्नपूर्णा देवी दोबारा सांसद चुनी गई हैं. लोकसभा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह को 3 लाख 44 हजार 14 मतों के फासले से पराजित किया, जबकि कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट पर भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27 हजार 149 मतों से पीछे छोड़ा.

मतगणना के दौरान मौजूद थीं दोनों नेता

मंगलवार को गांडेय विधानसभा उपचुनाव और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के मतों की गिनती गिरिडीह में बनाए गए मतगणना केंद्र में एक साथ हो रही थी और उस दौरान अन्नपूर्णा देवी और कल्पना सोरेन दोनों एक साथ वहां मौजूद थीं. चुनाव अभियान के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर प्रचार किया था, लेकिन वोटों की गिनती के बाद जैसे ही दोनों की जीत का ऐलान हुआ, दोनों भाव विह्वल होकर एक-दूसरे के गले लग गईं.

अन्नपूर्णा ने कही ये बात

अन्नपूर्णा देवी और कल्पना सोरेन दोनों की सियासत में एंट्री की परिस्थितियों में एक हद तक समानता है. अन्नपूर्णा देवी अपने पति और कोडरमा के विधायक रहे रमेश प्रसाद यादव के असमय निधन के बाद राजनीति में आई थीं, तो कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद तीन महीने पहले राजनीति में कदम रखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago