ट्रेंडिंग

अंतरिक्ष में जाने वाले इंसान पहनते हैं यह स्‍पेशल शूट, ₹80 करोड़ से ज्‍यादा कीमत, इसमें ऑक्‍सीजन से लेकर कंप्‍यूटर जैसी सब सुविधाएं

आपने इंसानों के अंतरिक्ष में जाने की खबरें तो खूब पढ़ी होंगी. क्‍या कभी सोचा है कि वे लोग किस तरह की पोशाक पहनकर अंतरिक्ष में जाते हैं? उनके खास स्‍पेस शूट की कीमत कितनी होती होगी? और उस शूट की क्‍या-क्‍या विशेषताएं होती होंगी? इन बातों को आज यहां जानिए.

अमेरिकन स्‍पेस एजेंसी NASA की इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री, जिन्‍हें एस्ट्रोनॉट्स कहा जाता है, वे करोड़ों रुपये का स्पेस सूट पहनते हैं. NASA के एक स्पेस सूट की कीमत लगभग 87 करोड़ रुपये होती है.

यह एक छोटे अंतरिक्ष यान जैसा होता है, इसी में ऑक्‍सीजन, कंप्‍यूटर, संचार यंत्र और कई सुविधाएं मौजूद होती हैं.

स्पेस में बाहर जाने पर स्पेस सूट में जीवन समर्थन प्रणाली (Life Support System) होती है, जो लगातार ताजे ऑक्सीजन की आपूर्ति करती रहती है. साथ ही इसमें CO2 स्क्रबर भी होता है, जो कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है.

इसमें लिथियम हाइड्रॉक्साइड होता है, जो CO2 के साथ रिएक्ट करके उस कार्बन डाइऑक्साइड को स्टोर कर लेता है.

यह सूट एक कंप्यूटर, एयर कंडीशनर, ऑक्सीजन और पैनिक बटन से लैस होता है.

यह सूट सूरज और अंतरिक्ष से आने वाली खतरनाक रेडिएशन से एस्ट्रोनॉट्स को बचाता है.

सुरक्षा कवच जैसा होता है यह शूट

यह सूट सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, क्योंकि यह सूरज और अंतरिक्ष से आने वाली खतरनाक रेडिएशन से एस्ट्रोनॉट को बचाता है. इन रेडिएशन्स के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है. इसलिए यह स्पेस सूट अंतरिक्ष यात्रियों को इन सभी खतरों से बचाने का काम करता है.

यह सूट अंतरिक्ष यात्रियों के लिए न केवल ऑक्सीजन और जीवन समर्थन प्रणाली प्रदान करता है, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है. अंतरिक्ष में खतरनाक रेडिएशन और अन्य जोखिमों से बचाने के लिए यह सूट अत्यधिक महत्वपूर्ण है.

यह भी पढिए: Sunita Williams के अंतरिक्ष से धरती पर लौटने में फिर होगी देरी, जानें अब कब तक होगी वापसी

  • भारत एक्‍सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago