RP Singh Slams Lalu Family: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में सालों से चल रहा विवाद अब सतह पर आ गया है. बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से सन्यास की घोषणा कर दी है. इसी बीच अब बीजेपी भी लालू परिवार पर हमलावर हो गई है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने पर कहा कि सत्ता में वापसी का रास्ता नहीं दिखा तो आपस में ही लड़ने लगे हैं.
रोहिणी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीति से दूरी बनाने की जानकारी शेयर की थी. रविवार को उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि उन्हें चप्पल से पीटने की कोशिश की गई और गालियां दी गईं.
भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि यह बिल्कुल सामान्य बात है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि अंदरूनी कलह होगी. वंशवादी पार्टियां जिस तरह काम करती हैं, यह उसका एक हिस्सा है. ये सभी केवल भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए एकजुट हुए थे. अब जब वे सत्ता से बाहर हैं और वापसी का कोई रास्ता नहीं देख रहे हैं तो वे आपस में ही लड़ने लगे हैं.
फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान को लेकर दिए एक बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को शायद यह पता ही नहीं है कि भारत सरकार की स्पष्ट नीति है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही लगाव है, तो उन्हें जाकर पाकिस्तान को ही सब कुछ समझाना चाहिए कि वे आतंकवाद को बंद करें. तब जाकर भारत से बातचीत का सिलसिला शुरू हो सकता है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद फैलाएंगे तो जवाब भी करारा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पेरेंट्स की खास निवेश योजनाएं, एनपीएस से लेकर एफडी तक
बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट जीतकर एनडीए ने शानदार वापसी की. इस चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा. भाजपा 89 सीट जीतकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी, तो वहीं जदयू को 85 सीट मिली हैं. राजद को सिर्फ 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है.
चुनाव परिणाम के बाद रोहिणी आचार्य ने जिस तरह से परिवार पर आरोप लगाए हैं, उसे लेकर बिहार से लेकर दिल्ली की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…