चुनाव

जदयू का चुनावी आगाज! सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों से भरेंगे हुंकार

Nitish Kumar Election Rally Muzaffarpur: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 अक्टूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले से होगी, जहां मुख्यमंत्री एक ही दिन में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की पहली सभा मीनापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी. इसके लिए मीनापुर हाईस्कूल के खेल मैदान को स्थल के रूप में चुना गया है. यह सभा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को संबोधित करेंगे.

कांटी विधानसभा क्षेत्र में भी करेंगे चुनावी सभा

इसके बाद मुख्यमंत्री की दूसरी सभा कांटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी. यह सभा दोपहर 2 बजे से होने की संभावना है.

तैयारियां हुई शुरू

जिला पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मौखिक रूप से निर्देश दिया है कि दोनों जगहों पर चुनावी सभा की तैयारी जोर-शोर से शुरू की जाए. मीनापुर की सभा के लिए आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जबकि कांटी की सभा के लिए जगह का चयन और अन्य व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का दोगलापन उजागर! सीजफायर के बाद भी अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 8 अफगानी क्रिकेटरों की हुई मौत

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. मंच निर्माण, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और परिवहन जैसी तैयारियों की निगरानी के लिए स्थानीय नेताओं को दायित्व दिया गया है.

प्रदेश भर में चुनावी माहौल को देगी गति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सभा न सिर्फ जदयू के लिए प्रचार की शुरुआत होगी, बल्कि यह प्रदेशभर में चुनावी माहौल को भी गति देगी. मीनापुर और कांटी दोनों ही विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जहां से नीतीश कुमार के भाषण का सीधा असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा.

स्थानीय कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह

स्थानीय कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के संबोधन से विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक सीधे पहुंचेगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री की 21 अक्टूबर की दोनों सभाएं आगामी चुनाव में जदयू के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री राज्य के अन्य जिलों में भी चुनावी रैलियों का सिलसिला जारी रखेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

32 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

52 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

54 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

58 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago