उत्तर प्रदेश

माउंट एवरेस्ट विजेता स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन में अहम योगदान के लिए Dy CM ब्रजेश पाठक ने किया सम्मानित

बाल भिक्षावृत्ति समाज पर कलंक है, एवं इसके उन्मूलन तथा बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए लखनऊ प्रशासन द्वारा चलाए गए बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने के लिए लखनऊ के के. डी. सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी को सम्मानित किया. तूलिका रानी इस कार्य के लिए प्रशासन द्वारा बनाए गए नौ सदस्यीय विशेषज्ञ पैनल का हिस्सा थीं.

लखनऊ जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त

डॉ तूलिका रानी ने इस दिशा में लखनऊ प्रशासन के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा इसे उन सभी परिजनों को समर्पित किया जिन्होंने भिक्षावृत्ति (Child labour) के दुष्परिणामों को समझते हुए अपने बच्चों को इससे हटाकर प्रशासन की सहायता से विद्यालय में दाखिला दिलाया. प्रशासन द्वारा इन परिजनों को भी स्वाबलंबी बनने के साधन उपलब्ध कराए गए.

डॉ तूलिका रानी ने निभाई सक्रिय भूमिका

डॉ तूलिका रानी ने इस कार्यक्रम में विचार विमर्श, अपने व्यावहारिक सुझावों एवं जनमानस में व्यापक स्तर पर जागरूकता का प्रचार प्रसार कर सक्रिय भूमिका निभाई. लखनऊ के जिलाधिकारी श्री विशाख जी के दिशानिर्देश में लखनऊ प्रशासन द्वारा विशेषज्ञों, स्वयंसेवी दस्तों एवं मीडिया की सहायता से चलाए गए इस अभियान से अभी तक करीब सात सौ पचास बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर स्कूल में दाखिला कराया जा चुका है.

Dy CM ब्रजेश पाठक ने की सराहना

उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की टीम को सम्मानित करते हुए लखनऊ प्रशासन की इस पहल एवम् सफ़ल प्रयासों की भावभीनी सराहना की एवं आगे भी इसमें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

डॉ तूलिका रानी का है अहम योगदान

ज्ञात हो कि स्क्वाड्रन लीडर डॉ तूलिका रानी पहले भी सरकार एवं प्रशासन की विविध योजनाओं में समाज की प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में प्रतिभाग कर सक्रिय योगदान देती रहीं हैं. २०२३ में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की जी २० ब्रांड अम्बेसडर रहते हुए उन्होंने चालीस से अधिक उच्च शिक्षा संस्थानों में व्याख्यान देकर जागरूकता का प्रसार किया. साथ ही वह विधान सभा चुनावों एवं लोक सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव आयोग के वोटर जागरूकता कार्यक्रम स्वीप की भी ब्रांड अम्बेसडर रही हैं.

सर्वोच्च ज्वालामुखी में तिरंगा फहराने वाली पहली महिला

वह एक पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी होने के साथ साथ पर्वतारोही, अंतराष्ट्रीय प्रेरणादाई वक्ता, लेखिका तथा इतिहास की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह उत्तर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाली प्रथम महिला तथा ईरान में स्थित एशिया के सर्वोच्च ज्वालामुखी पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं. उनकी आठ पुस्तकें तथा पंद्रह शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा हाल ही में उन्हें भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा उत्तर प्रदेश में थारू जनजाति की महिलाओं पर शोध कार्य के लिए चयनित किया गया है.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

1 minute ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

9 minutes ago

ये क्या बदतमीजी है? बेंगलुरु में रैपीडो ड्राइवर ने युवती से की गंदी हरकत, विरोध करने पर दी धमकी

बेंगलुरु के पुलकेशिनगर में रैपिडो ड्राइवर सैयद ने यात्रा के दौरान एक युवती के साथ…

25 minutes ago

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…

41 minutes ago

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

1 hour ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

1 hour ago