बिहार का चुनावी इतिहास
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे है, इसी के साथ आज यानी मंगलवार को दूसरे और आखिरी चुनाव की वोटिंग की जा रही है. बिहार चुनाव के नतीजे शुक्रवार (14 नवंबर) को आ रहे हैं जिसके बाद ही पता चलेगा कि बिहार में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी. इन नतीजों से पहले चलिए हम जानते हैं कि बिहार में पिछले चुनावों का इतिहास क्या रहा साथ ही ओपिनियन पोल और रिजल्ट में कितना अंतर रहा है.
सन 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय, ओपिनियन पोल प्रणाली उतनी विकसित नहीं थी फिर भी आउटलुक, सी-वोटर (Outlook–C-Voter), इंडिया टुडे-ओआरजी-मार्ग (India Today–ORG-MARG) और द पायनियर (The Pioneer) जैसे कुछ अखबारों और एजेंसियों ने प्री-पोल आकलन जारी किए थे. अधिकांश पोल्स ने राजद (RJD) को बढ़त दिखाई. वास्तविक परिणाम राजद के लिए 124 सीटों के साथ आया.
| बिहार विधानसभा चुनाव 2000: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम | ||||||
| दल / गठबंधन | ORG-MARG | C-Voter | CSDS | Dainik Jagran | Hindustan Times | परिणाम |
| RJD | 130–140 | 135 | 140+ | 120–130 | 125–135 | 124 |
| BJP | 55–60 | 45–55 | 40–50 | 50–60 | 50–55 | 67 |
| JD(U)+Samata | 55–60 | 50–60 | 50–60 | 65–75 | 65–70 | 55 |
| NDA | 110–120 | 105 | 95–100 | 115–125 | 115–120 | 122 |
| अन्य | ~20 | 25 | – | – | – | 78 |
| परिणाम | RJD की जीत नोट: वास्तविक परिणाम 324 सीटों पर आधारित है। | |||||
दिलचस्प बात यह है कि 2005 में दो बार विधानसभा चुनाव हुए. पहला चुनाव (फरवरी 2005) हंग असेंबली के साथ समाप्त हुआ. इस चुनाव में भी ओपिनियन पोल्स ने राजद गठबंधन को आगे दिखाया था, जबकि परिणाम में राजद को 75 सीटें मिलीं और एनडीए गठबंधन (JDU-55, BJP-37) 92 सीटों के साथ भी बहुमत से दूर रहा. स्पष्ट बहुमत न मिल पाने के कारण राष्ट्रपति शासन लगा.
| बिहार विधानसभा चुनाव 2005: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम | ||||
| दल / गठबंधन | ORG-MARG | C-Voter | Hindustan Times | वास्तविक परिणाम |
| RJD गठबंधन (RJD+INC) | 125–135 | 120–130 | 130 | 85 |
| NDA (JDU+BJP) | 90–100 | 100–110 | 95 | 92 |
| LJP | – | 10–15 | – | 10 |
| अन्य | ~15 | – | – | 56 |
| परिणाम | हंग असेंबली, वास्तविक परिणाम 243 सीटों पर आधारित है। | |||
दूसरा चुनाव (अक्टूबर–नवंबर 2005) हुआ, जिसमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला. इस बार भी पोल्स ने सही ट्रेंड पकड़ा. इस बार एनडीए को 135–145 सीटें दी गई. वास्तविक परिणाम में एनडीए (JDU-88 + BJP-55) को कुल 143 सीटें मिलीं, जिससे नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई.
| बिहार विधानसभा चुनाव 2005 (अक्टूबर/नवंबर) | ||||
| दल / गठबंधन | ORG-MARG | C-Voter | Hindustan Times | वास्तविक परिणाम |
| NDA (JDU+BJP) | 135–145 | 125–135 | 140 | 143 |
| RJD गठबंधन (RJD+INC) | 80–90 | 90–100 | 80 | 63 |
| LJP | 15–20 | – | – | 10 |
| अन्य | – | – | – | 27 |
| परिणाम | NDA की जीत | |||
2010 के विधानसभा चुनाव में भी ओपिनियन पोल्स ने सही अनुमान लगाया. इसमें अधिकतर पोल ने एनडीए को भारी बढ़त दी थी. JD(U) के लिए 120 के आसपास और BJP के लिए 50 सीटों का अनुमान लगाया गया था. हालांकि, कुछ एजेंसियों ने राजद को अधिक सीटें दी थीं. परिणाम में एनडीए (JDU-115 + BJP-91) ने कुल 206 सीटें जीतकर भारी बहुमत प्राप्त किया और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने. अधिकांश प्री-पोल्स इन चुनाव में सही साबित हुए.
| बिहार विधानसभा चुनाव 2010: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम | |||
| दल / गठबंधन | Nielsen | CNN-IBN | वास्तविक परिणाम |
| JD(U) | 120 | 61–67 | 115 |
| BJP | 50 | 49–55 | 91 |
| RJD | 28 | 70–76 | 22 |
| कांग्रेस | 22 | – | 4 |
| NDA योग (JD(U)+BJP) | 170 | 110–122 | 206 |
| अन्य | 17 | – | 11 |
| परिणाम | NDA की भारी जीत | ||
2015 के चुनाव में ओपिनियन पोल्स का मिश्रण देखने को मिला. महागठबंधन और एनडीए दोनों को ही कुछ अलग-अलग एजेंसियों ने बढ़त दिखाई. वास्तविक परिणाम में महागठबंधन ने 178 सीटें (राजद 80, जदयू 71, कांग्रेस 27) जीतकर जबरदस्त जीत हासिल की. हालांकि, वो पोल्स ने गलत साबित हुए जिन्होंने पीएम मोदी की लोकप्रियता को वोट-ट्रांसफर के समान मान लिया था.
| बिहार विधानसभा चुनाव 2015: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम | ||||||
| दल / गठबंधन | Chanakya | Nielsen | Cicero | C-Voter | CNX | वास्तविक परिणाम |
| महागठबंधन (MGB) | 155±11 | 130–140 | 122 | 106–116 | 100 | 178 |
| NDA | 83±11 | 90–100 | 111 | 115–125 | 130 | 58 |
| अन्य | – | – | 10 | – | – | 7 |
| परिणाम | MGB की भारी जीत | |||||
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का दुख: भूटान नरेश ने थिम्पू के स्टेडियम में बुलाई ‘विशेष प्रार्थना सभा’
2020 के चुनाव में भी पोल्स में भारी मतभेद थे. इंडिया टुडे, एक्सिस माय इंडिया ने महागठबंधन के लिए 139–161 सीटों के साथ उसकी भारी जीत की भविष्यवाणी की थी. जबकि, न्यूज18-चाणक्य और रिपब्लिक–जन की बात ने एनडीए के लिए 180+ सीटों का अनुमान लगाया. वास्तविक परिणाम एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें के साथ कांटे की टक्कर वाला रहा. इस चुनाव में एबीपी न्यूज़–सी-वोटर का अनुमान (NDA 133–143 और MGB 88–98) सबसे नज़दीकी निकला, जिसका अंतर केवल 8–10 सीटों का रहा था.
| बिहार विधानसभा चुनाव 2020: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम | ||||||
| दल / गठबंधन | C-Voter | Chanakya | Axis My India | C-Voter | CNX | वास्तविक परिणाम |
| NDA | 133–143 | 160 से 183 | 69–91 | 160 | 150–160 | 125 |
| महागठबंधन (MGB) | 88–98 | 55 से 76 | 139–161 | 76 | 70–80 | 110 |
| अन्य | 12 | – | – | – | – | 8 |
| परिणाम | NDA की जीत | |||||
इन सभी ओपिनियन पोल में NDA को बहुमत मिलती दिख रही है. फिलहाल ये बताना मुश्किल है कि सरकार NDA की होगी या महागठबंधन की, इसका पता शुक्रवार को (14 नवंबर) चुनाव के परिणाम आने के बाद होगा.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…