Bharat Express DD Free Dish

पोल vs रिजल्ट: बड़े-बड़ों को चकमा देता है बिहार! 2000 से 2020 तक फेल हुए एक्सपर्ट, जानें 5 चुनावों का इतिहास

बिहार में विधानसभा (Bihar Election 2025) के बीच सन 2000 से लेकर 2020 तक का ओपिनियन पोल (Opinion Poll) का पूरा विश्लेषण साथ ही 21वीं सदी में हुए बिहार चुनाव का पूरा चिट्ठा.

Bihar Election 2025 Opinion Polls Election Results History

बिहार का चुनावी इतिहास

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे है, इसी के साथ आज यानी मंगलवार को दूसरे और आखिरी चुनाव की वोटिंग की जा रही है. बिहार चुनाव के नतीजे शुक्रवार (14 नवंबर) को आ रहे हैं जिसके बाद ही पता चलेगा कि बिहार में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी. इन नतीजों से पहले चलिए हम जानते हैं कि बिहार में पिछले चुनावों का इतिहास क्या रहा साथ ही ओपिनियन पोल और रिजल्ट में कितना अंतर रहा है.

2000 का विधानसभा चुनाव

सन 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय, ओपिनियन पोल प्रणाली उतनी विकसित नहीं थी फिर भी आउटलुक, सी-वोटर (Outlook–C-Voter), इंडिया टुडे-ओआरजी-मार्ग (India Today–ORG-MARG) और द पायनियर (The Pioneer) जैसे कुछ अखबारों और एजेंसियों ने प्री-पोल आकलन जारी किए थे. अधिकांश पोल्स ने राजद (RJD) को बढ़त दिखाई. वास्तविक परिणाम राजद के लिए 124 सीटों के साथ आया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2000: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम
दल / गठबंधन ORG-MARG C-Voter CSDS Dainik Jagran Hindustan Times परिणाम
RJD 130–140 135 140+ 120–130 125–135 124
BJP 55–60 45–55 40–50 50–60 50–55 67
JD(U)+Samata 55–60 50–60 50–60 65–75 65–70 55
NDA 110–120 105 95–100 115–125 115–120 122
अन्य ~20 25 – – – 78
परिणाम RJD की जीत नोट: वास्तविक परिणाम 324 सीटों पर आधारित है।

2005 पोल्स ने ट्रेंड पकड़ा

दिलचस्प बात यह है कि 2005 में दो बार विधानसभा चुनाव हुए. पहला चुनाव (फरवरी 2005) हंग असेंबली के साथ समाप्त हुआ. इस चुनाव में भी ओपिनियन पोल्स ने राजद गठबंधन को आगे दिखाया था, जबकि परिणाम में राजद को 75 सीटें मिलीं और एनडीए गठबंधन (JDU-55, BJP-37) 92 सीटों के साथ भी बहुमत से दूर रहा. स्पष्ट बहुमत न मिल पाने के कारण राष्ट्रपति शासन लगा.

बिहार विधानसभा चुनाव 2005: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम
दल / गठबंधन ORG-MARG C-Voter Hindustan Times वास्तविक परिणाम
RJD गठबंधन (RJD+INC)
125–135 120–130 130 85
NDA (JDU+BJP) 90–100 100–110 95 92
LJP – 10–15 – 10
अन्य ~15 – – 56
परिणाम हंग असेंबली, वास्तविक परिणाम 243 सीटों पर आधारित है।

दूसरा चुनाव (अक्टूबर–नवंबर 2005) हुआ, जिसमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला. इस बार भी पोल्स ने सही ट्रेंड पकड़ा. इस बार एनडीए को 135–145 सीटें दी गई.  वास्तविक परिणाम में एनडीए (JDU-88 + BJP-55) को कुल 143 सीटें मिलीं, जिससे नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई.

बिहार विधानसभा चुनाव 2005 (अक्टूबर/नवंबर)
दल / गठबंधन ORG-MARG C-Voter Hindustan Times वास्तविक परिणाम
NDA (JDU+BJP) 135–145 125–135 140 143
RJD गठबंधन (RJD+INC)
80–90 90–100 80 63
LJP 15–20 – – 10
अन्य – – – 27
परिणाम NDA की जीत

2010 का अनुमान सही साबित हुआ

2010 के विधानसभा चुनाव में भी ओपिनियन पोल्स ने सही अनुमान लगाया. इसमें अधिकतर पोल ने एनडीए को भारी बढ़त दी थी. JD(U) के लिए 120 के आसपास और BJP के लिए 50 सीटों का अनुमान लगाया गया था. हालांकि, कुछ एजेंसियों ने राजद को अधिक सीटें दी थीं. परिणाम में एनडीए (JDU-115 + BJP-91) ने कुल 206 सीटें जीतकर भारी बहुमत प्राप्त किया और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने. अधिकांश प्री-पोल्स इन चुनाव में सही साबित हुए.

बिहार विधानसभा चुनाव 2010: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम
दल / गठबंधन Nielsen CNN-IBN वास्तविक परिणाम
JD(U) 120 61–67 115
BJP 50 49–55 91
RJD 28 70–76 22
कांग्रेस 22 – 4
NDA योग (JD(U)+BJP)
170 110–122 206
अन्य 17 – 11
परिणाम NDA की भारी जीत

2015 में पोल्स का मिश्रण

2015 के चुनाव में ओपिनियन पोल्स का मिश्रण देखने को मिला. महागठबंधन और एनडीए दोनों को ही कुछ अलग-अलग एजेंसियों ने बढ़त दिखाई. वास्तविक परिणाम में महागठबंधन ने 178 सीटें (राजद 80, जदयू 71, कांग्रेस 27) जीतकर जबरदस्त जीत हासिल की. हालांकि, वो पोल्स ने गलत साबित हुए जिन्होंने पीएम मोदी की लोकप्रियता को वोट-ट्रांसफर के समान मान लिया था.

बिहार विधानसभा चुनाव 2015: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम
दल / गठबंधन Chanakya Nielsen Cicero C-Voter CNX वास्तविक परिणाम
महागठबंधन (MGB) 155±11 130–140 122 106–116 100 178
NDA 83±11 90–100 111 115–125 130 58
अन्य – – 10 – – 7
परिणाम MGB की भारी जीत

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का दुख: भूटान नरेश ने थिम्पू के स्टेडियम में बुलाई ‘विशेष प्रार्थना सभा’

2020 में कांटे की टक्कर

2020 के चुनाव में भी पोल्स में भारी मतभेद थे. इंडिया टुडे, एक्सिस माय इंडिया ने महागठबंधन के लिए 139–161 सीटों के साथ उसकी भारी जीत की भविष्यवाणी की थी. जबकि, न्यूज18-चाणक्य और रिपब्लिक–जन की बात ने एनडीए के लिए 180+ सीटों का अनुमान लगाया. वास्तविक परिणाम एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें के साथ कांटे की टक्कर वाला रहा. इस चुनाव में एबीपी न्यूज़–सी-वोटर का अनुमान (NDA 133–143 और MGB 88–98) सबसे नज़दीकी निकला, जिसका अंतर केवल 8–10 सीटों का रहा था.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: ओपिनियन पोल बनाम परिणाम
दल / गठबंधन C-Voter Chanakya Axis My India C-Voter CNX वास्तविक परिणाम
NDA 133–143 160 से 183 69–91 160 150–160 125
महागठबंधन (MGB) 88–98 55 से 76 139–161 76 70–80 110
अन्य 12 – – – – 8
परिणाम NDA की जीत

ओपिनियन में NDA को बहुमत

इन सभी ओपिनियन पोल में NDA को बहुमत मिलती दिख रही है. फिलहाल ये बताना मुश्किल है कि सरकार NDA की होगी या महागठबंधन की, इसका पता शुक्रवार को (14 नवंबर) चुनाव के परिणाम आने के बाद होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read